Religious Conversion Rocket Busted: महाराष्ट्र के नासिक से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मल्टीनेशनल आईटी कंपनी में यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. मामले में अब तक टीम लीडर समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक महिला आरोपी अभी भी फरार है. आरोप है कि कंपनी के एक हिंदू कर्मचारी को संदिग्ध आरोपियों ने निशाना बनाया था.
ये भी पढ़ें-VIDEO: प्रदर्शन के दौरान AAP नेता ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल और भीड़ में से किसी ने लगा दी आग, वायरल हुआ वीडियो
धर्मांतरण गिरोह के खिलाफ नासिक के अलग-अलग थानों में कुल 9 केस दर्ज
रिपोर्ट के मुताबिक मल्टीनेशनल आईटी कंपनी में सक्रिय धर्मांतरण गिरोह के खिलाफ नासिक के अलग-अलग थानों में कुल 9 मामले दर्ज किए गए हैं. इसमें केवल धर्मांतरण ही नहीं, बल्कि बलात्कार और छेड़छाड़ जैसी गंभीर धाराएं भी शामिल हैं. जबरन धर्मांतरण और यौन शोषण केस में देवलाली कैंप पुलिस स्टेश में बलात्कार का एक मामला दर्ज किया गया है, जबकि मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में 8 मामले दर्ज हैं
4 मामले छेड़छाड़ और 3 मामले छेड़छाड़ व धार्मिक भावनाएं आहत से जु़ड़े हैं
गौरतलब है नासिक पुलिस द्वारा धर्मांतरण गिरोह मामले में दर्ज किए कुल 9 मुकदमे में देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन में रेप का एक केस प्रमुख है, जबकि मुंबई नाका पुलिस स्टेशन में कुल 8 मामले दर्ज किए गए है. कुल 9 मामलों में 4 मामले छेड़छाड़ के है, 3 मामले छेड़छाड़ और धार्मिक भावनाएं आहत करने और 1 मामला धार्मिक विद्वेष फैलाने का है.
ये भी पढ़ें-VIDEO: मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम टीकमगढ़ जिले में पोहा बेचती नजर आईं, वायरल हो रहा वीडियो
जांच में जुटी पुलिस जानना चाहती है कि कंपनी के कितने कर्मचारी शिकार हुए
एक मल्टीनेशनल आईटी कंपनी में सक्रिय धर्मांतरण गिरोह द्वारा हिंदू कर्मचारियों को जबरन धर्मातंरण के लिए नमाज पढ़ने के लिए मजबूर करने और जबरन नॉन वेज खाना खिलाने और यौन शोषण का केस बेहद गंभीर है. मामले की जांच कर रही नासिक पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह के तार किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े हैं और क्या कंपनी के अन्य कर्मचारी भी इनका शिकार हुए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं