विज्ञापन

India Squad vs AFG: चार नए चेहरे...बुमराह, जडेजा को आराम, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान

India Squad vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है.

India Squad vs AFG:  चार नए चेहरे...बुमराह, जडेजा को आराम, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान

Team India Squad for Test and ODI Series vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. जसप्रीत बुमराह, जिनके वर्कलोड को लेकर सवाल था, उन्हें जगह नहीं मिली है. बुमराह और रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया है. टेस्ट टीम में हर्ष दुबे, मानव सुथार, गुरनूर बराड़ को मौका दिया गया है. इसके अलावा टेस्ट फॉर्मेट में ऋषभ पंत अब उपकप्तान नहीं है, बल्कि केएल राहुल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. स्पिन बॉलर मानव सुथार और पेसर गुरनूर बरार को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. दोनों IPL फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटन्स के खेलते हैं. जबकि प्रिंस यादव को वनडे टीम में शामिल किया गया है. वनडे में श्रेयस अय्यर उपकप्तान होंगे, तो ईशान किशन दूसरे विकेटकीप. वहीं रोहित और हार्दिक की फिटनेस को लेकर सवाल है. वह फिट होंगे तो वनडे टीम का हिस्सा होंगे.

अफ़गानिस्तान के एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मानव सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे.

Latest and Breaking News on NDTV

अफ़गानिस्तान वनडे के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा*, विराट कोहली, एस अय्यर, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या*, एनकेआर, डब्ल्यू सुंदर, के यादव, पी कृष्णा, पी यादव, जी बराड़, हर्ष दुबे

Latest and Breaking News on NDTV

रोहित-हार्दिक सबजेक्ट टू फिटनेस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com