विज्ञापन

AI की नसीहत ठुकराकर छात्र ने रचा अपनी किडनैपिंग का ड्रामा, CCTV से पकड़ा गया झूठ

स्कूल में डांट या सजा से बचने के लिए 12 साल के बच्चे ने खुद के अपहरण का झूठा ड्रामा रचा. AI से सलाह ली लेकिन ठुकरा दी. पापा की मार से डरकर पुलिस को भी गुमराह किया. बाद में पुलिस जांच में सच्चाई खुलकर सामने आई.

AI की नसीहत ठुकराकर छात्र ने रचा अपनी किडनैपिंग का ड्रामा, CCTV से पकड़ा गया झूठ
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • महाराष्ट्र के भंडारा जिले के पवनी में एक 12 वर्षीय छात्र ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी बनाई.
  • स्कूल में एक विवाद के बाद छात्र ने गुस्से में कक्षा की मेज पर आपत्तिजनक शब्द लिखे थे जिससे उसे फटकार मिली.
  • डर के कारण छात्र ने AI से सलाह ली लेकिन पिता की सजा से बचने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रची.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

महाराष्ट्र के भंडारा जिले के पवनी शहर के एक 12 साल के छात्र ने अपने ही अपहरण की ऐसी झूठी कहानी बुनी कि पुलिस और घरवाले घंटों तक परेशान रहे. पवनी शहर के प्रतिष्ठित स्कूल में दो छात्रों के बीच मामूली बात पर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया. गुस्से में आकर एक 12 वर्षीय छात्र ने क्लास की टेबल पर कुछ आपत्तिजनक शब्द लिख दिए. जब शिक्षकों की नजर उस पर पड़ी, तो उन्होंने छात्र को कड़ी फटकार लगाई और उसके माता-पिता को स्कूल बुलाने का फरमान सुना दिया.

स्कूल से माता-पिता को फोन जाने की बात सुनते ही छात्र बुरी तरह डर गया. उसे लगा कि घर जाते ही पिता उसकी पिटाई करेंगे. घबराहट में उसने समाधान खोजने के लिए 'AI' का सहारा लिया. AI ने उसे अपनी गलती स्वीकार करने की सलाह दी, लेकिन पिता के डर से उसने एक खतरनाक रास्ता चुना और खुद के ही किडनैपिंग की साजिश रच डाली.

यह भी पढ़ें- ‘बराबरी का एक रास्ता यूनिफॉर्म सिविल कोड भी', मुस्लिम महिलाओं को समान अधिकार की अर्जी पर बोला सुप्रीम कोर्ट

खुद के अपहरण की रची झूठी कहानी

छात्र ने घर पर कहानी सुनाई कि जब वह स्कूल बस का इंतजार कर रहा था, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और उसे जबरन गाड़ी में खींच लिया. उसने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और नागपुर की ओर ले गए. उमरेड के पास एक मंदिर के पास जैसे ही उसे होश आया, वह शोर मचाकर वहां से भाग निकला और अपनी मां को फोन किया.

डरे हुए परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चे को घर लाए. मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन जब पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले, तो अपहरण जैसी कोई भी घटना नजर नहीं आई.

यह भी पढ़ें- संसद परिसर में एक ही दिन में तीन-तीन प्रदर्शन, निलंबित सांसद डिंपल, इकरा हसन.. सबके हाथों में तख्तियां

पुलिस के सामने कबूला सच

पुलिस के बढ़ते सवालों और शक के घेरे में आते ही छात्र का झूठ ज्यादा देर टिक नहीं सका. उसने रोते हुए पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने स्कूल की सजा और पिता की मार से बचने के लिए यह पूरा ड्रामा रचा था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com