Heinrich Klaasen IPL Record: इंडियन प्रीमियर लीग (IP 2026) भले ही कोई भी बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाए, लेकिन जो कारनामा इस बार दक्षिण अफ्रीका के हेनरिस क्लासेन ने किया है, वह वेरी-वेरी स्पेशल है. दरअसल कुछ बातें सिर्फ आंकड़ों भर से ही नहीं दिखाई देतीं, बल्कि इन्हें और गहराई से देखना पड़ता है. बहरहाल, आंकड़ों से तो क्लासेन ने शुक्रवार को घरेलू मैदान पर आरसीबी (SRH vs RCB) के खिलाफ मुहर लगा दी. हेनरिच ने अपने ही अंदाज में 24 गेंदों पर 2 चौकों और 5 छक्कों से 51 रन की पारी खेली. और इस पारी से उन्होंने वह कर दिखाया, जो मेगा टूर्नामेंट के 19 साल के इतिहास में पहले कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं ही कर सका.इस पारी से क्लासेन किसी एक सीजन में नंबर-4 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्ले पहले बल्लेबाज बन गए. चलिए जान लीजिए कि लिस्ट में शीर्ष 5 बल्लेबाज कौन हैं:-
एक सीजन में नंबर-4 या इससे निचले क्रम पर सबसे ज्यादा रन
रन बल्लेबाज टीम/सीजन
606 हेनरिच क्लासेन हैदराबाद, 2026*
579 ऋषभ पंत दिल्ली, 2018
573 रियान पराग राजस्थान, 2024
538 रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस, 2013
513 ग्लेन मैक्सवेल बेंगलुरु, 2021
हैदराबाद का विशल स्कोर
वहीं, मैच की बात करें, तो पहली पाली में हैदराबाद में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाने में कामयाब रही. तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 46 गेंदों में 79 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 22 गेंद में 56 और हेनरिक क्लासेन 24 गेंद में 51 रन बनाने में कामयाब रहे. हेड ने 16 गेंद में 26 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंद में नाबाद 29 रनों को योगदान दिया. आरसीबी की तरफ से आज के मुकाबले में रसिख सलाम ने सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. उनके अलावा सुयश शर्मा और क्रुणाल पंड्या के खाते में क्रमशः एक-एक विकेट आए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं