विज्ञापन

पिता की दुकान के सामने खेल रहे 3 साल के मासूम को कार ने कुचला, नागपुर का दर्दनाक हादसा CCTV में हुआ कैद

नागपुर में पिता की दुकान के सामने खेल रहे 3 साल के मासूम की कार की चपेट में आने से मौत हो गई. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है.

पिता की दुकान के सामने खेल रहे 3 साल के मासूम को कार ने कुचला, नागपुर का दर्दनाक हादसा CCTV में हुआ कैद
नागपुर में दिल दहला देने वाला हादसा, 3 साल के मासूम की कार से कुचलकर मौत
नागपुर:

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया. मनीष नगर इलाके में पिता की दुकान के सामने खेल रहे तीन वर्षीय श्रेयांश पंकज अष्टांकर की कार की चपेट में आने से मौत हो गई. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है. जानकारी के अनुसार बच्चा खेलते-खेलते सड़क पर पहुंच गया, तभी पास में खड़ा एक वाहन आगे बढ़ा और वह उसकी चपेट में आ गया. गंभीर रूप से घायल मासूम को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके. घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

पिता की दुकान के बाहर खेल रहा था मासूम

पुलिस के अनुसार श्रेयांश पंकज अष्टांकर (3) सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे अपने पिता के साथ दुकान पर आया था. दुकान के बाहर खेलते समय वह धीरे-धीरे सड़क की ओर चला गया. इसी दौरान पास में खड़ी एक कार वहां से निकलने लगी. बताया जा रहा है कि चालक को बच्चे की मौजूदगी का अंदाजा नहीं हो सका और वाहन आगे बढ़ते ही मासूम उसकी चपेट में आ गया.

Nagpur Accident: सीसीटीवी वीडियो से स्क्रीनग्रैब

Nagpur Accident: सीसीटीवी वीडियो से स्क्रीनग्रैब

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में दिखाई देता है कि बच्चा एक खड़ी एसयूवी के आसपास खेल रहा था. कुछ ही क्षण बाद वह वाहन के सामने वाले हिस्से की ओर पहुंच जाता है.

अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के तुरंत बाद परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग बच्चे को लेकर ताईवाडे अस्पताल पहुंचे. वहां से उसे सरकारी मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया. हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मासूम की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया.

ड्राइवर हिरासत में, मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही बेलतरोडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने वाहन चालक हर्षद वहाने को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी जुटा रही है.

सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई.

यह भी पढ़ें : नशे में टुन्न शराबी ने रुकवा दी ट्रेन... पटरी पर देखते ही ड्राइवर ने लगाई ब्रेक, सीतापुर-बालामऊ का VIDEO वायरल

यह भी पढ़ें : 20 दिन पहले हुई थी शादी, अब घर में पसरा मातम; गलतफहमी और शक में गई पति की जान, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

यह भी पढ़ें : सुहागरात और हवन के बाद अब चलती ट्रेन में पूजा; AC कोच का वीडियो वायरल, आस्था vs सुरक्षा पर बहस

यह भी पढ़ें : सिपाही को बलि का बकरा न बनाएं; सिवान AK-47 फायरिंग मामले में तेजस्वी ने कहा- न्यायिक जांच हो, नहीं तो आंदोलन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nagpur Accident, Cctv Accident Video, Child Run Over By Car, Maharashtra News, Nagpur News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com