विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से 40 मिनट में सीतामढ़ी, डेढ़ घंटे में सोनबरसा; बिहार में बनेगा सुपरफास्ट हाईवे, नेपाल तक सफर आसान

Muzaffarpur Sitamarhi Highway: केंद्र सरकार ने बिहार में NH-22 के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा सेक्शन को 4-लेन बनाने के लिए 3,590.73 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है.

मुजफ्फरपुर से 40 मिनट में सीतामढ़ी, डेढ़ घंटे में सोनबरसा; बिहार में बनेगा सुपरफास्ट हाईवे, नेपाल तक सफर आसान
NH-22 फोरलेन बनने से मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी यात्रा होगी आसान
NDTV

देशभर में कई नए हाइवे और एक्सप्रेसवे बन रहे हैं. दिल्ली-मुबंई जैसे शहरों से लेकर बॉर्डर इलाके तक पहुंच आसान हो रही है. इस बीच केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार के लिए बड़ी गुड न्यूज दी है. बिहार में एक नया हाइवे बनाया जाएगा. यह नेशनल हाइवे-22 का मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा सेक्शन होगा. इस हाइवे को 4-लेन का बनाया जाएगा. इसके लिए सरकार ने 3500 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट तय किया है. इस हाइवे के बनने के बाद बिहार के कई जिलों की कनेक्टिविटी तो बेहतर होगी ही साथ ही नेपाल तक का सफर आसान होगा.

82 किलोमीटर लंबा बनेगा नया हाइवे

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने बिहार में NH-22 के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा सेक्शन को फोरलेन बनाने की मंजूरी दे दी है. यह प्रोजेक्ट हाइब्रिड एन्युइटी मोड (HAM) पर तैयार किया जाएगा. इसकी कुल लागत 3,590.73 करोड़ रुपये होगी और प्रोजेक्ट की लंबाई 82.578 किलोमीटर है.

नेपाल सीमा तक बेहतर कनेक्टिविटी

यह हाइवे प्रोजेक्ट रणनीतिक और आर्थिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है. NH-22 का यह हिस्सा सोनबरसा स्थित भारत-नेपाल सीमा को मुजफ्फरपुर जैसे प्रमुख आर्थिक केंद्र से जोड़ेगा. साथ ही यह NH-27 (ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर) से भी जुड़ाव मजबूत करेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

इन शहरों को मिलेगा सीधा लाभ

फोरलेन बनने से कई शहरों को सीधा फायदा होगा. यहां से गुजरने वाले लोगों को बिना जाम में फंसे सुपरफास्ट कनेक्टिविटी मिलेगी.

  • मुजफ्फरपुर
  • मक्सूदपुर
  • रुन्नी सैदपुर
  • थुम्मा
  • डुमरा
  • भुताही
  • सोनबरसा

सुपरफास्ट होगा सफर

इस हाइवे को 100 किमी/घंटा की डिजाइन स्पीड और 80 किमी/घंटा की औसत यात्रा गति के हिसाब से तैयार किया जाएगा. हाइवे पर एट-ग्रेड मीडियन ओपनिंग नहीं होगी, जिससे हादसों का जोखिम कम होगा और यात्रा अधिक सुरक्षित बनेगी.

PM गतिशक्ति योजना को मिलेगा बल

यह प्रोजेक्ट PM गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान के अनुरूप तैयार की गई है. इससे औद्योगिक क्षेत्रों, रेलवे स्टेशनों, लॉजिस्टिक्स हब और सामाजिक-धार्मिक केंद्रों तक पहुंच बेहतर होगी. इस हाइवे से  कृषि उत्पादों की ढुलाई आसान होगी, माल परिवहन की लागत घटेगी, क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और बौद्ध सर्किट और जानकी मंदिर तक पहुंच आसान होगी.

इससे धार्मिक पर्यटन को भी फायदा होगा. हाइवे के जरिए बौद्ध सर्किट, सीतामढ़ी का जानकी पुनौरा धाम मंदिर और मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ तक का सफर आसान होगा.

बनेंगे बड़े पुल और फ्लाईओवर

इस हाइवे के तहत 7 बड़े पुल, बागमती नदी पर 340 मीटर लंबा प्रमुख पुल, 3 रेलवे ओवरब्रिज (ROB), 2 फ्लाईओवर (1170 मीटर और 270 मीटर) बनाया जाएगा. इनसे ट्रैफिक निर्बाध रहेगा और यात्रा समय घटेगा.

यह भी पढ़ें:  दिल्ली में तीसरा रिंग रोड बनेगा, 6 लेन के एक्सप्रेसवे से रोहिणी-मुंडका, नजफगढ़-द्वारका को रफ्तार, यूपी, पंजाब-हरियाणा से जयपुर तक कनेक्टिविटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Highway Project, Bihar Highway Projects, Bihar Highways, Bihar News, NHAI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com