Mumbai Sakinaka case: साकीनाका रेप और हत्या मामले के दोषी को अदालत में फांसी की सजा सुनाई है. ढिंढोसी (Dindoshi) सेशन कोर्ट ने दोषी मोहन कथवारू चौहान को फांसी की सजा दी है. गौरतलब है कि पिछले साल 10 सितंबर को हुई वारदात में आरोपी ने 34 साल की महिला के साथ रेप करके निर्ममता से उसकी हत्या कर दी थी. इस मामले को लेकर लोगों की तीखी नाराजगी सामने आई थी. बाद में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने त्वरित न्याय का आश्वासन दिया था. मुंबई पुलिस ने केस में तीन सप्तााह से ही कम समय में चार्जशाीट दाखिल की थी.
मुंबई के उपनगर साकीनाका में 34 वर्षीय महिला के साथ रेप के बाद उसकी क्रूरता से हत्या कर दी गई थी. मुंबई पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट में कहा गया है कि दोषी चौहान, महिला को जानता था जबकि महिला उसे नजरअंदाज कर रही थी. उसने महिला का पीछा करना शुरू कर दिया.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
साकीनाका मामले के बाद मुंबई में महिला सुरक्षा के लिहाज से कई अहम कदम उठाए गए. मुंबई पुलिस ने हर थाने में महिलाओं के लिए एक विशेष स्क्वॉड का गठन किया. उन क्षेत्रों में भी गश्त बढ़ाई गई जहां महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामले अधिक होते हैं. इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने थानों को उन लोगों के बारे में अलग रिकॉर्ड रखने के निर्देश जारी किए थे जिन्हें पिछले पांच माह में महिलाओं के खिलाफ अपराध में आरोपी बनाया गया है.
- ये भी पढ़ें -
* "'देश को बांटकर जिन्ना और नेहरू ने दिखाई बुद्धिमानी', कांग्रेस नेता का बयान
* कोरोना संक्रमित हुईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस बोली- ED में पेशी पर नहीं पड़ेगा असर
* "पाटीदार नेता हार्दिक पटेल BJP में शामिल, आज ही ट्वीट करके खुद को बताया था छोटा-सा सिपाही
कश्मीर के कुलगाम में राजस्थान के बैंक मैनेजर की हत्या, गृहमंत्री ने LG से मांगी रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं