विज्ञापन

फर्जी आर्मी अफसर बनकर केमिकल कंपनी के MD को लगाया 21 लाख का चूना, साइबर पुलिस ने दर्ज किया मामला

Cyber Fraud: केमिकल कंपनी के अकाउंट एग्जीक्यूटिव समीर अभय वायंगणकर ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के साथ हुई करीब 21 लाख रुपए ठगी का मामला सायबर सेल दर्ज कराया है, जिसके बाद सायबर सेल की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी ने खुद को कलिना मिलिट्री कैंप का सेना का ऑफिसर बताकर कंपनी एमडी से संपर्क साधा था.

फर्जी आर्मी अफसर बनकर केमिकल कंपनी के MD को लगाया 21 लाख का चूना, साइबर पुलिस ने दर्ज किया मामला
FAKE ARMY OFFICER SWINDLED 21 LAKHS TO CHEMICAL COMPANY MD

Company MD Duped: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में साइबर ठगों ने खुद को सेना का जवान बताकर एक केमिकल सप्लाई करने वाली कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर को करीब 21 लाख रुपए का चूना लगा दिया. आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए कंपनी एमडी से केमिकल खरीद के लिए संपर्क किया और भरोसा जीतने के लिए कुछ पैसे ट्रांसफर किए, जिसके बाद आरोपी ने 4 किस्तों में 20 लाख 88 हजार 585 रुपए की ठगी को अंजाम दिया.

केमिकल कंपनी के अकाउंट एग्जीक्यूटिव समीर अभय वायंगणकर ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के साथ हुई करीब 21 लाख रुपए ठगी का मामला सायबर सेल दर्ज कराया है, जिसके बाद सायबर सेल की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी ने खुद को कलिना मिलिट्री कैंप का सेना का ऑफिसर बताकर कंपनी एमडी से संपर्क साधा था.

ये भी पढ़ें-किसान ने दिया अपनी मृत्यु भोज का आमंत्रण, Viral हुआ निमंत्रण कॉर्ड, 'मन की बात' में PM मोदी कर चुके हैं अनोखे फार्मर की तारीफ

ठग ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव टंडन को व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क किया

रिपोर्ट के मुताबिक केमिकल कंपनी के एमडी के साथ सायबर ठगी बीते 17 फरवरी को हुआ. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर को ठगी का शिकार बनाने वाले सायबर ठग ने खुद को कुणाल चौधरी बताया था और  कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव टंडन को व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क किया था. कंपनी एमडी के झांसे में आते ही जालसाज ने चार किस्तों में उसने विभिन्न खातों में करीब 21 लाख रुपए जमा कराए.

आरोपी ने खुद को कलिना मिलिट्री कैंप के इंडियन आर्मी और एयरफोर्स में कार्यरत बताया

आरोपी ने खुद को कलिना मिलिट्री कैंप के इंडियन आर्मी और एयरफोर्स स्टेशन में कार्यरत बताया और ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव टंडन को पानी साफ करने वाले केमिकल की खरीद के बारे में भी पूछताछ की थी और केमिकल खरीदने के लिए कंपनी एमडी के खाते में कुछ पैसे ट्रांसफर किए जिससे एमडी का भरोसा बढ़ गया.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें-VIDEO: 5 साल के मासूम के ऊपर गिरा लोहे का भारी-भरकम गेट, दर्दनाक मौत, झकझोर देगा घटना का CCTV वीडियो

मैनेजिंग डायरेक्टर से तीन बैंक खातों में किस्तों में कुल 20.88 लाख रुपए जमा करवा लिए

सायबर सेल में दर्ज शिकायत में बताया गया है कि जब कंपनी एमडी राजीव का आरोपियों पर भरोसा हो गया तो जालसाजों ने अलग-अलग बहानों से कंपनी से तीन बैंक खातों में किस्तों में कुल 20.88 लाख रुपए जमा करवा लिए, लेकिन जमा किए गए पैसे वापस नहीं तो एमडी को शक हुआ. काफी जद्दोजहद के पास जब पैसे वापस नहीं मिले, तब कंपनी को ठगी का एहसास हुआ और मामला दर्ज कराया. 

ये भी पढ़ें-VIDEO: कांग्रेस नेता का अनूठा प्रदर्शन, 30 करोड़ रुपए की लागत से तैयार जर्जर सड़क पर बैठकर कराया मुंडन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com