विज्ञापन

UP Board ने बच्चों को किया अलर्ट, कहा- नंबर बढ़वाने के झांसे में न आएं छात्र, हो सकती है ठगी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के उन बच्चों को साइबर ठगों से सतर्क रहने को कहा है, जिन्होंने आंसर शीट की स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया है. बोर्ड ने इसको लेकर एक नोटिस जारी किया है.

UP Board ने बच्चों को किया अलर्ट, कहा- नंबर बढ़वाने के झांसे में न आएं छात्र, हो सकती है ठगी
आरोपियों के खिलाफ पुलिस लेगी सख्त एक्शन.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के बच्चों को साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने एक नोटिस जारी कर कहा, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की आंसर शीट की स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने वाले छात्र और अभिभावक साइबर ठगी से सतर्क रहें. साइबर अपराधी पेपर में नंबर बढ़ाने को लेकर संपर्क कर सकते हैं और इसके लिए राशि वसूल सकते हैं. बोर्ड ने जारी नोटिस में लिखा कि ये अपराधी बोर्ड के अधिकारी बनकर ठगी के लिए फोन कॉल कर सकते हैं. मैसेज या ईमेल के जरिए भी संपर्क कर सकते हैं. पैसे देने पर अंक बढ़ाने का वादा कर सकते हैं.

यूपी बोर्ड ने सोशल मीडिया पर शेयर पोस्ट में लिखा है, ये साइबर अपराधी बच्चों को सीधे फोन कॉल कर पैसे के बदले अंक बढ़ाने का प्रलोभन दे सकते हैं. इसके लिए वे परिषद् के कर्मचारियों के नाम का दुरुपयोग कर अपनी फर्जी पहचान भी बता सकते हैं. ऐसे किसी भी फोन कॉल, मैसेज या ईमेल का संज्ञान न लें. परिषद् कभी भी व्यक्तिगत रूप से परीक्षार्थियों से संपर्क नहीं करता है. अपनी व्यक्तिगत जानकारी, रोल नंबर या बैंक विवरण किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें. ऐसे कॉल आने पर उसे रिकॉर्ड करें और तत्काल मोबाइल नंबर के साथ अपने जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) को सूचित करें अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं.

पुलिस लेगी सख्त एक्शन

बोर्ड ने साफ किया है कि जो साइबर अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. आई. टी. एक्ट (IT Act ) एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी.

बता दें UPMSP कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की आंसर शीट की स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 मई, 2026  थी. जिन छात्रों ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया है उनके लिए परिषद ने ये सार्वजनिक सूचना जारी की है.

ये भी पढ़ें- UP B.Ed Entrance Exam 2026: आज परीक्षा, 1 घंटा पहले पहुंचना जरूरी, साथ लेकर जाएं ये Documents

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com