Mumbai Nala Safai: मुंबई में मानसून से पहले महानगर पालिका BMC द्वारा युद्ध स्तर पर नालों की सफाई का काम किया जा रहा है. इस दौरान साकीनाका इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां सफाई के दौरान बीएमसी कर्मचारियों को नाले में एक ऑटो रिक्शा मिला. हालांकि, अब पूरी तरह खत्म हो गया है, उसका सिर्फ ढांचा ही बचा है. जिसे कर्मचारियों ने क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया. इससे पहले पुराने सोफे, गद्दे, बेड (पलंग) और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी नाले से निकल चुका है.
नालों में पड़ा सामना रोक देता है पानी का बहाव
BMC के अनुसार, इससे पहले भी नाला सफाई के दौरान पुराने सोफे, गद्दे और बेड (पलंग), भारी इलेक्ट्रॉनिक सामान और कई तरह का कबाड़ भी निकल चुका है. नाले में पड़ी ये चीजें सीधे तौर पर पानी के बहाव को रोकती हैं और बारिश में जलभराव का कारण बनती हैं. थोड़ी सी बारिश होने पर पूरा पानी सड़कों पर भर जाता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है.
अपील नहीं आ रही काम
महानगर पालिका द्वारा नाले के आस-पास की बस्तियों और लोगों को बार-बार जागरूक किया जाता है कि वे नालों में कचरा न फेंकें. इसके बाद भी लोगों का गैर-जिम्मेदाराना रवैया जारी है. एक ऑटो रिक्शा का नाले का निकला इस बात को चीख-चीखकर कह रहा है.
बारिश में शहर को 'डूबने' से बचाने की कवायद
बता दें कि कुछ घंटों की बारिश में ही मुंबई की सड़कों पानी से भर जाती हैं. इस समस्या से निपटने के लिए BMC द्वारा शहर के नालों की सफाई की जा रही है. मानसून आने से पहले नालों की सफाई हो गई तो जलभराव की समस्या कम हो सकती है.
(देवेंद्र कोल्हटकर की रिपोर्टर)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं