विज्ञापन

मुंबई: मेंट्रो स्टेशन के नीचे खड़ी बस में अचानक लगी भीषण आग, लोगों में अफरा-तफरी

घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. आग की वजह से स्टेशन के नीचे और आसपास धुएं का बड़ा गुबार देखने को मिला.

मुंबई: मेंट्रो स्टेशन के नीचे खड़ी बस में अचानक लगी भीषण आग, लोगों में अफरा-तफरी

मुंबई के पश्चिमी उपनगर गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे एक बस में अचानक भीषण आग लग गई. आग ने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. इसकी वजह से मेट्रो सेवाएं भी प्रभावित हुईं.

चश्मदीदों के मुताबिक, किसी तकनीकी खराबी की वजह से बस में आग लगी थी. गनीमत रही कि उस वक्त बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था. ड्राइवर भी समय रहते बस से नीचे उतर चुका था. ऐसे में इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. आग की वजह से स्टेशन के नीचे और आसपास धुएं का बड़ा गुबार देखने को मिला. मेट्रो स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में भी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. धुएं की वजह से कई यात्रियों को मेट्रो से उतरना पड़ा. कुछ समय के लिए मेट्रो को स्टेशन पर रोकना भी पड़ा.

सिर्फ मेट्रो सेवा ही प्रभावित नहीं हुई. पश्चिम द्रुतगति महामार्ग से गुजर रहे कई वाहन भी ट्रैफिक में फंस गए. सड़क किनारे भी काफी धुआं देखने को मिला.

वैसे बसों में अचानक आग लगने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं. कुछ घटनाओं में लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है. लेकिन इस मामले में गनीमत रही कि बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था. बस में सिर्फ ड्राइवर था और वह भी समय रहते बाहर निकल चुका था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fire, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com