मुंबई लोकल ट्रेन में स्टंटबाजी का एक वीडियो सामने आया है. गुरुवार आधी रात को चर्चगेट जा रही लोकल ट्रेन में एक लड़का ट्रेन के दरवाजे की सीढ़ी पर उतरकर अचानक स्टंट करने लगा. इस दौरान लड़का पूरी तरह से बेपरवाह दिखाई दिया. अपनी जान की परवाह किए बिना लड़का लगातार स्टंट कर रहे था. ना उसे आसपास के लोगों की परवाह थी और ना ही खुद की जान की. इसी दौरान वहां मौजूद किसी यात्री ने उसका वीडियो बना लिया. यह घटना गुरुवार रात 12 बजकर 5 मिनट पर हुई.
ये भी पढ़ें-बादल बरसा बिजुली गाने पर स्कूली बच्चे ने दिखाए ऐसे डांस मूव्स, बच्चों के साथ झूम उठे टीचर्स
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चलती ट्रेन में हवा से बातें कर रहा लड़का
सामने आए वीडियो में लड़का ट्रेन के दरवाजे की सीढ़ी पर लटका हुआ है. उसने भीतर लगे पोल को पकड़ा हुआ है. तेज हवा के बीच वह काफी मस्तमौला अंदाज में स्टंट करता नजर आ रहा है. हवा का एक तेज झोंका भी उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता था. अगर पोल हाथ से छूट जाता तो वह ट्रेन से नीचे जा गिरता. लेकिन उसके चेहरे पर मौत का खौफ बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहा है.
ना जिंदगी से प्यार और ना ही मौत का खौफ, चलती ट्रेन में लड़के की स्टंटबाजी का Video हो रहा है वायरल.... pic.twitter.com/8N6ohpWgKD
— NDTV India (@ndtvindia) September 15, 2023
मुंबई लोकल में लड़के की स्टंटबाजी
मुंबई लोकल में स्टंटबाजी करने वाले लड़के की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. लड़के को जान से खेलते देख ट्रेन में मौजूद दूसरे यात्री काफी डर गए. यात्रियों ने मांग की है कि रेलवे पुलिस इस युवक की पहचान कर उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें. ऐसा ही एक वीडियो चार दिन पहले भी सामने आया था. एक लड़का तेज रफ्तार ट्रेन की चौखट पकड़कर लगातार स्टंट कर रहा था. ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से पहले ही लड़के ने ट्रेन से छलांग भी लगा दी थी. अब एक बार फिर से स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया है.
ये भी पढ़ें-जरूरी नहीं कि बच्चे के शीर्ष हित का मतलब माता-पिता का प्यार और देखभाल हो: बंबई हाई कोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं