School Kid Dance Video: स्कूल फंक्शन पर अक्सर बच्चे एक से बढ़कर एक डांस (Dance) मूव्स और अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लेते हैं. सोशल मीडिया पर बच्चों के डांस से जुड़े यही वीडियो खूब देखे और पसंद भी किए जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा गजब का डांस करता नजर आ रहा है, जिसके क्यूट एक्सप्रेशन और परफेक्ट मूव्स देखकर यकीनन आप भी अपना दिल हार बैठेंगे.
वायरल हो रहे वीडियो में ड्रेस पहने स्टेज पर खड़ा एक स्कूली बच्चा ट्रेंडिंग गाने 'बादल बरसा बिजुली' (School Boy Dance On Badal Barsa Bijuli song) पर मस्त डांस करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर स्टेज से नीचे खड़े अन्य स्कूली बच्चों के साथ-साथ टीचर्स भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए. वीडियो में ट्रेंडिंग सॉन्ग पर बच्चा बड़े ही मस्त तरीके से एक से बढ़कर एक बेहतरीन मूव्स दिखा रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो @duskndawn.xo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'हमारे स्कूल का फेमस बच्चा.' 6 सितबंर को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं, जबकि 22 लाख 94 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. वीडियो देख चुके लोग इस पर एक से बढ़कर एक रिएक्शन देते हुए बच्चे पर अपना प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'रिपीट मोड पर देखा और कई बार.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'दोस्तों को तो देखे जरा.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे इस वीडियो की एक-एक चीज पसंद आई.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं