विज्ञापन

मुंबई के पॉश इलाके में हिट एंड रन: मीठीबाई कॉलेज के पास तेज रफ्तार बाइक ने 15 वर्षीय लड़की को उड़ाया, चालक फरार

मुंबई के विलेपार्ले इलाके में मीठीबाई कॉलेज के पास 15 वर्षीय लड़की को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक फरार हो गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है.

मुंबई के पॉश इलाके में हिट एंड रन: मीठीबाई कॉलेज के पास तेज रफ्तार बाइक ने 15 वर्षीय लड़की को उड़ाया, चालक फरार
Mumbai Hit and Run: मीठीबाई कॉलेज के पास 15 वर्षीय लड़की को बाइक ने मारी टक्कर, चालक फरार
मुंबई:

मुंबई में लापरवाह ड्राइविंग और हिट एंड रन की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं. ताजा मामला शहर के व्यस्त और पॉश माने जाने वाले विलेपार्ले (पश्चिम) इलाके से सामने आया है, जहां मीठीबाई कॉलेज के पास सड़क पार कर रही एक 15 वर्षीय लड़की तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के बाद बाइक चालक रुकने के बजाय मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया. अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

सड़क पार कर रही थी बच्ची

जानकारी के अनुसार घटना विलेपार्ले (पश्चिम) स्थित एन.एस. रोड नंबर-1 पर हुई. यह इलाका शैक्षणिक संस्थानों और व्यस्त यातायात के लिए जाना जाता है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 15 वर्षीय लड़की सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. AndheriLOCA नामक सोशल मीडिया हैंडल से इस घटना का सीसीटीवी वीडियो शेयर किया गया है.

टक्कर के बाद सड़क पर गिरी लड़की

बाइक की टक्कर लगते ही लड़की सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल उसकी मदद की और पुलिस को सूचना दी. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह घटनास्थल से फरार होने में सफल रहा.

पुलिस ने शुरू की जांच

जुहू पुलिस के अनुसार "मुंबई के विले पार्ले स्थित मीठीबाई कॉलेज के पास हुए हिट एंड रन हादसे में 15 वर्षीय एक किशोरी घायल हो गई. एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि घटना में शामिल वाहन की पहचान की जा सके और फरार आरोपी का पता लगाया जा सके."

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

मुंबई में इससे पहले भी हिट एंड रन की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इस साल मई में पवई के मोरारजी नगर इलाके में एक तेज रफ्तार टेंपो ने सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को टक्कर मार दी थी. उस घटना में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. हादसे के बाद टेंपो चालक भी मौके से फरार हो गया था. बाद में पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी.

यह भी पढ़ें : मुंबई में हिट एंड रन का मामला: मॉर्निंग वॉक कर रही महिला को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Hit And Run, Vile Parle, Bike Accident, Mumbai Road Accident, CCTV Footage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com