विज्ञापन

गणेश विसर्जन मंडपों का ठेका सिर्फ हिंदू ठेकेदारों को दें... बीजेपी नेता की मांग को शिवसेना यूबीटी ने कहा 'स्टंटबाजी'

मुंबई में गणेशोत्सव से पहले बीजेपी और शिवसेना (ठाकरे गुट) आमने-सामने हैं. गणेश विसर्जन पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं का ठेका दिए जाने को लेकर दोनों के बीच तीखी बयानबाजी जारी है.

गणेश विसर्जन मंडपों का ठेका सिर्फ हिंदू ठेकेदारों को दें... बीजेपी नेता की मांग को शिवसेना यूबीटी ने कहा 'स्टंटबाजी'
मुंबई में गणेशोत्सव पंडाल के ठेके को लेकरराजनीतिक विवाद.
  • मुंबई में बीजेपी नेता ने गणेश विसर्जन स्थलों पर मंडप, व्यवस्थाओं के ठेके हिंदुओं को देने की मांग की
  • बीजेपी नेता अशोक गजानन शेलके ने महानगरपालिका आयुक्त को पत्र देकर ठेकेदारों की पुलिस वेरिफिकेशन का सुझाव दिया
  • शिवसेना (ठाकरे गुट) ने इस मांग को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा
मुंबई:

गणेशोत्सव से पहले मुंबई के वसई-विरार में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है, वजह है गणेश विसर्जन स्थलों पर मंडप और अन्य व्यवस्थाओं का ठेका दिया जाना. दरअसल बीजेपी नेता की मांग है कि गणेश विसर्जन स्थलों पर मंडप और अन्य व्यवस्थाओं के ठेके में केवल हिंदू ठेकेदारों को प्राथमिकता दी जाए. इस मांग को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है.

गणेशोत्सव पंडाल के ठेके पर विवाद

बीजेपी नेता अशोक गजानन शेलके ने इस संबंध में वसई-विरार महानगरपालिका आयुक्त को पत्र सौंपा है.उन्होंने कहा कि गणेश विसर्जन स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. ऐसे में धार्मिक भावनाओं, सुरक्षा और विसर्जन स्थलों की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए ठेकेदारों और वहां काम करने वाले कर्मचारियों की पुलिस वेरिफिकेशन कराई जानी चाहिए. साथ ही ठेकेदारों और कर्मचारियों की पूरी जानकारी महानगरपालिका के पास उपलब्ध होनी चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

बीजेपी-ठाकरे गुट आमने-सामने

बीजेपी नेता ने पत्र में यह भी कहा कि विभिन्न राज्यों से आने वाले अनजान श्रमिकों की नियुक्ति से भविष्य में कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं पैदा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. बीजेपी की इस मांग का शिवसेना (ठाकरे गुट) ने विरोध किया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

 ठाकरे गुट के जिलाध्यक्ष प्रथमेश राऊत और युवासेना जिलाध्यक्ष अतुल मोटे ने आरोप लगाया कि गणेशोत्सव से महज चार दिन पहले इस तरह की मांग करना केवल राजनीतिक स्टंटबाजी है.

Latest and Breaking News on NDTV

'राजनीति करने के बजाय गणेश भक्तों की सुरक्षा पर ध्यान दें'

ठाकरे गुट के नेताओं ने कहा कि जब गणेशोत्सव की तैयारियों के तहत निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, तब यह मुद्दा उठाना ‘देर से आई समझदारी' है. उन्होंने सवाल उठाया कि बीजेपी की राज्य और केंद्र में सत्ता है और स्थानीय स्तर पर भी राजनीतिक ताकत उनके पास है. तो इस तरह का फैसला पहले ही सरकार के स्तर पर कराने के लिए प्रयास क्यों नहीं किया गया. ठाकरे गुट ने कहा कि बीजेपी को धार्मिक भावनाओं पर राजनीति करने के बजाय गणेश भक्तों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान देना चाहिए.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-गणेश चतुर्थी के दिन क्या खरीदना चाहिए? 5 ऐसी चीजें जो Ganesh Chaturthi पर घर लाना शुभ माना जाता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ganeshotsa, Ganesh Chaturthi, Ganesh Visarajan Celebration, Ganpati Pandal, Maharashtra News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com