विज्ञापन

IND vs PAK: एशियाड में पाकिस्तान के गोल्ड जीतने के कितने चांस? टीम-आंकड़े-रणनीति-रिकॉर्ड सब भारत के साथ

एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम का मुकाबला साहिबजादा फरहान की पाकिस्तान टीम से होगा. फाइनल तक पहुंचने के सफर में भारत ने श्रीलंका को और पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया.

IND vs PAK: एशियाड में पाकिस्तान के गोल्ड जीतने के कितने चांस? टीम-आंकड़े-रणनीति-रिकॉर्ड सब भारत के साथ
भारत बनाम पाकिस्तान
X (formerly Twitter)

भारत और पाकिस्तान क्रिकेट के बीच चाहे फासला कितना भी बड़ा हो. दोनों टीमों के बीच महासंग्राम का इंतजार दुनिया भर के क्रिकेट फैंस बेताबी से करते हैं. भारत ने पाकिस्तान को 17 में से 14 बार शिकस्त दी है. पाकिस्तान ने 4 साल पहले भारत को आखिरी बार हराया था. तीन अक्टूबर को एक बार फिर भारत की प्रोफेशनल और टॉप क्लास क्रिकेट टीम के सामने भावनाओं के उफान से भरी हुई पाकिस्तान की टीम मैदान में उतरेगी. 

भारतीय फैन्स के लिए एक दिलचस्प खबर ये है कि मोहसिन नकवी इस मैच को नहीं देखेंगे. इसलिए भारत के गोल्ड मेडल के आड़े किसी सूरत में नहीं आ सकते. वैसे पाकिस्तान की टीम के पास जीत का सिर्फ एक मौका तब ही नजर आता है जब बारिश मैच में खलल डाल दे. सिर्फ इसी सूरत में भारत और पाकिस्तान को एशियाड का ज्वाइंट विनर घोषित किया जा सकता है.

एशियाड में पाकिस्तान के गोल्ड जीतने के कितने चांस?

कागज पर देखें तो पाकिस्तान की जीत का रास्ता बेहद मुश्किल नजर आता है. भारत को हराने के लिए उसे अपना बेस्ट क्रिकेट खेलना होगा, जबकि टीम इंडिया को अपने सामान्य स्तर से काफी नीचे प्रदर्शन करना पड़ेगा. दरअसल, रिकॉर्ड, फॉर्म और खिलाड़ी, तीनों मामलों में भारत का पलड़ा भारी है. ऐसे में पाकिस्तान तभी उलटफेर कर सकता है जब उसके खिलाड़ी करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें.

अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में भारत  
 

  • टी-20 अंतरराष्ट्रीय- 296
  • भारत की जीत- 199
  • भारत हारा - 81
  • टाई- 07
  • बेनतीजा- 09    


भारत VS पाकिस्तान टी-20  

  • टी-20 अंतरराष्ट्रीय- 17
  • भारत की जीत - 14
  • भारत हारा- 03

कप्तान श्रेयस की सेना के सामने साहिबजादा फरहान की पाकिस्तान की टीम के सामने एक बार फिर बेहद बड़ी चुनौती है. भारत एशियाड का डिफेंडिंग चैंपियन है जबकि एशियाड में भारत से पहले बांग्लादेश और श्रीलंका ने भी बाजी मारी है. लेकिन पाकिस्तान के लिए एशियाड का गोल्ड अब तक ख्बाव ही रहा है.

एक बार फिर नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी!

भारतीय बैटिंग कोच हृषिकेश कानिटकर ने फाइनल से पहले साफ कर दिया कि भारतीय रवैये में कोई बदलाव नहीं होने वाला है. यानी पाकिस्तान के खिलाफ भी भारतीय प्लेइंग XI में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन समेत तीन ओपनर्स एक साथ मैदान पर उतर सकते हैं. ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के साथ कुलदीप यादव और बुमराह जैसे गेंदबाजों के साथ कोच वीवीएस लक्ष्मण और सपोर्ट स्टाफ ने टीम को भटकने नहीं दिया है. 

टीम इंडिया के बैटिंग कोच हृषिकेश कानिटकर फाइनल से पहले कहते हैं, 'ये एक और इंटरनेशनल मैच है जो मेरी टीम खेलेगी और ये एशियन गेम्स के गोल्ड के लिए है. तो ये इस मैच का महत्व है. इंटरनेशनल खिलाड़ियों के लिए हर एक मैच महत्वपूर्ण होता है, हर चीज पर बारीकी से नजर रखी जाती है. सब कुछ बहुत ध्यान से देखा जाता है. तो मेरे हिसाब से ये उतना ही महत्वपूर्ण है जितना बाकी सारे मैच.' 

पाकिस्तान ने जैसे-तैसे दर्ज की जीत

भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों को फाइनल तक पहुंचने से पहले सिर्फ़ 1-1 मैच खेलने की जरूरत पड़ी. भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों से रौंद दिया तो पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की. लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ 13-13 ओवर के मैच में भी पाकिस्तान ने 4 विकेट गंवाकर जैसे-तैसे जीत दर्ज की. 

एशियाड में भारत का सफर 

  • QF: भारत VS अफगानिस्तान, बारिश में धुला
  • ऊंची रैंकिंग के आधार पर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा
  • सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से हराया

एशियाड में पाकिस्तान का सफर 

  • QF: पाकिस्तान VS हांगकांग, बारिश में धुला
  • ऊंची रैंकिंग के आधार पर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचा
  • सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया

बैटिंग कोच हृषिकेश कानिटकर कहते हैं, 'ये बेहद खास है क्योंकि ये देश के मेडल टैली में जुड़ता है और बाकी भारतीय एथलीट्स की तरह वे भी गोल्ड, सिल्वर, ब्रॉन्ज जो भी हो, उसे पाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं और ये आसान नहीं है. तो हम सच में इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, बहुत अच्छा करने और जीतने के लिए उत्सुक हैं, ताकि ये देश के मेडल टैली में जुड़ सके और ये हमारी लिस्ट में सबसे ऊपर है और ये हमारे लिए बहुत गर्व का पल होगा.'

कप्तान VS कप्तान

श्रेयस अय्यर, कप्तान, भारत 

  • टी-20- 66 मैच
  • रन- 1492
  • बेस्ट - 80
  • 50/100- 10
  • स्ट्राइक रेट- 138

साहिबजादा फरहान 

टी-20- 47 मैच
रन- 1306
बेस्ट- 100
50/100- 10/02
स्ट्राइक रेट- 136

कैसी है पिच?

जापान के निसिन की पिच, इंडियन सबकॉन्टिनेंट की पाटा ट्रैक से हटकर है. यानी यहां एक लो-स्कोरिंग फाइनल मैच की उम्मीद की जा रही है. जापानी मौसम क्रिकेट मैच के आड़े आता रहा है और फाइनल के दौरान भी मौसम को लेकर फ़िक्र जताई जा रही है. अनहोनी नहीं हुई तो नतीजा भी तय माना जा रहा है.  लेकिन फ़ाइनल का रोमांच धड़कनें ज़रूर तेज़ कर रहा है. 

भारतीय टी20 टीम: 

बैटर्स 

  • वैभव सूर्यवंशी 
  • अभिषेक शर्मा 
  • संजू सैमसन (विकेटकीपर) 
  • श्रेयस अय्यर (कप्तान) 
  • ईशान किशन
  • तिलक वर्मा

ऑलराउंडर

  • अक्षर पटेल
  • शिवम दुबे 
  • वाशिंगटन सुंदर
  • विप्रज निगम


बॉलर्स

  • रवि बिश्नोई 
  • जसप्रीत बुमराह
  • अर्शदीप सिंह 
  • यश ठाकुर 


पाकिस्तान टी-20 टीम 

बैटर्स 

  • साहिबजादा फरहान (कप्तान)
  • उस्मान खान (विकेटकीपर)
  • सईम अयूब
  • हसन नवाज
  • हैदर अली

ऑलराउंडर्स 

  • माज सदाकत
  • अब्दुल समद
  • अराफात मिन्हास


बॉलर्स 

  • अहमद दानियाल
  • मोहम्मद वसीम जूनियर
  • अबरार अहमद
  • सुफयान मोकिम
  • साद मसूद
  • अली रजा
  • आकिफ जावेद

ये भी पढ़ें-  फ्री में देख सकते हैं भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल? एशियाड में पहली बार होगा ऐसा, 10 प्वाइंट्स से जानें पूरी डिटेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, India, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com