- वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की छत से गिरकर मौत हुई थी
- मथुरा पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या करार दिया है और मामले की जांच जारी है
- घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें रसिक दुलारी छत की बाउंड्री पर बैठे और फिर नीचे कूदते दिख रहे हैं
वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मथुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है. उनकी चार मंजिला इमारत से कूदने से मौत हुई थी. इस बीच घटना का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें रसिक दुलारी छत से नीचे कूदते दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने भी कहा है कि यह मामला प्रथम दृष्टता मामला चार मंजिला बिल्डिंग से स्वयं कूदने का है.
वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि रसिक दुलारी पहले छत की बाउंड्री पर बैठे हैं. वो कुछ देर अकेले वहां बैठे रहे. इसके बाद वो छत पर कुछ समय तक लेट गए. फिर अचानक वो उठे छत की बाउंड्री पर दौड़े और नीचे छलांग लगा दी. कूदने के बाद फिर एक व्यक्ति जो आश्रम का ही बताया जा रहा है वह पीछे भागता है नीचे झांकता है. हालांकि इस वीडियो की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है.
पुलिस ने क्या बताया?
मामले की जांच कर रही मथुरा पुलिस ने भी कहा है कि यह मामला खुद से छत से कूदने का है. एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टता मामला चार मंजिला आवास से स्वयं कूदने का है। फिलहाल, सबूत जुटाते हुए आगे की जांच जारी है.
एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे की घटना थी. इसमें निवास स्थान पर रहने वाले रसिक बिहारी शरण, जिनका वास्तविक नवाम दीपक लोधी है, मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे. वे प्रेमानंद महाराज जी के पास एक साधक के रूप में रहते थे. उनकी साधकों के चार मंजिला आवास से गिरने से मौत की सूचना मिली थी. इस पर तत्काल पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने साधकों के आवास की जांच की और मोबाइल फोन के फॉरेंसिक सबूत जुटाए गए. परिवार के साथ भी जबलपुर से आ चुकी हैं. उन्होंने बताया कि एक प्रार्थना पत्र भी पुलिस को प्राप्त हुआ है. इसके आधार पर जांच करके आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
एसपी सिटी ने बताया कि प्रथम दृष्टता मामला चार मंजिला इमारत से स्वयं कूदने का है. किन परिस्थितियों और मानसिक स्तर पर यह कदम उठाया गया, ये जांच के विषय हैं. पुलिस सबूत जुटाते हुए कार्रवाई कर रही है.
यह भी पढ़ें: कैसे हुई प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, हर एक राज बेनकाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं