मुंबई के गोरेगांव की आरे कॉलोनी में तेंदुओं के हमले के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. तेंदुए का हमला इस बार एक बच्ची की जिंदगी पर भारी पड़ा है. आरे कॉलोनी के वन इलाके में सोमवार को तेंदुए के हमले में डेढ़ साल की एक बच्ची की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी है. आरे थाना के एक अधिकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 6.30 बजे उस वक्त घटी जब बच्ची अपनी मां के साथ मंदिर जा रही थी. मंदिर उनके घर से करीब 30 फुट दूर है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
जानकारी के मुताबिक, आरे यूनिट नंबर 15 में एक साल और चार महीने की बच्ची इतिका अखिलेश लोट को तेंदुए ने गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसे सेवन हिल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका. बच्ची का परिवार आरे मिल्क कॉलोनी की यूनिट नंबर 15 में रहता है. पोस्टमॉर्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पुलिस अधिकारी ने कहा, 'प्राथमिक सूचना के आधार पर हमने मामले में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है, आगे की जांच जारी है.'
इस बीच, वन विभाग ने क्षेत्र में मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष को रोकने के लिए एक कार्य योजना शुरू की है. उन्होंने बताया कि वन विभाग ने रेस्किंक एसोसिएशन फॉर वाइल्डलाइफ वेलफेयर (आरएडब्ल्यूडब्ल्यू) की एक टीम को मदद के लिए बुलाया है. अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों ने क्षेत्र में एक वन्यजीव एम्बुलेंस, मुंबई वन विभाग से वन्यजीव संकट प्रतिक्रिया टीम और स्वयंसेवकों को तैनात किया है.
उन्होंने कहा कि बचावकर्मी, तेंदुआ विशेषज्ञ, पशु चिकित्सक और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पूरे सप्ताह आरे कॉलोनी के वन क्षेत्र में लगातार तैनात रहेंगे.
अधिकारी ने कहा कि रात में गश्त की जाएगी और तेंदुए की गतिविधियों की पहचान और निगरानी के लिए ‘कैमरा ट्रैप' लगाए जाएंगे.
संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के पास स्थित, आरे को मुंबई का महत्वपूर्ण वन क्षेत्र माना जाता है. इस इलाके में पहले भी तेंदुए के हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं.
ये भी पढ़ें:
* मुंबई : युवक ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार किया दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद हुआ खुलासा
* कोर्ट ने अनिल देशमुख को जमानत देने से किया इनकार, कहा- 'आर्थिक अपराध सोच समझकर होते हैं'
* 200 रुपये की महाराजा थाली के चक्कर में महिला ने गंवाए 8.4 लाख, ऐसे हुई ठगी का शिकार
महाराजा थाली के लालच में अकाउंट खाली, 200 रुपये के चक्कर में 8.40 लाख रुपये की लगी चपत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं