मुंबई में महाराजा भोग थाली के लालच में एक महिला साइबर फ्रॉड का शिकार हो गई. अमूमन 1200 से 1500 रुपये की महाराजा भोग थाली सिर्फ 200 रुपये में पाने की लालच में महिला को 8 लाख 40 हजार रुपये का चूना लग गया. बांद्रा पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, सोशल मीडिया पर 200 रुपये में 1+1 ऑफर देखकर 54 साल की महिला ने लिंक पर क्लिक किया. फिर उसके बैंक अकाउंट से एक के बाद एक 27 ट्रांजेक्शन हुए. देखते ही देखते 8 लाख से भी ज्यादा रुपये अकाउंट से ट्रांसफर हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
अपने भाई के साथ रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पास कुछ सेविंग्स और शेयर थे. बुधवार की शाम करीब 5 बजे उसे फेसबुक पर महाराजा भोग थाली का विज्ञापन मिला. उसने लिंक पर क्लिक कर दिया. इसमें अपनी बैंक डिटेल और मोबाइल नंबर भरने को कहा गया. महिला ने डिटेल भर दिए. फिस उसे एक कॉल आया. उसके बाद मैसेज में एक और लिंक आया. जिसका इस्तेमाल वह अपने बैंक के साथ-साथ डेबिट कार्ड की डिटेल के लिए करती थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
जालसाज ने उसके बाद रिमोट-एक्सेस ऐप ज़ोहो असिस्ट को डाउनलोड और इंस्टॉल किया, जिसका इस्तेमाल उसके फोन पर भेजे गए वन-टाइम पासवर्ड को पढ़ने के लिए किया गया था. समझा जाता है कि जालसाज ने 27 लेनदेन में उसके खाते से 8.46 लाख रुपये ट्रांसफर किए.
अकाउंट से धड़ाधड़ पैसे ट्रांसफर होते देख महिला परेशान हो गई. वह तुरंत अपने बैंक पहुंची. गुरुवार को करीब 24 लेन-देन हुए.
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 419 और 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 सी और 66 डी के तहत भी शिकायत दर्ज की गई है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें:-
महिला आईएएस अधिकारी को फोन पर गाली दे रहा एक शख्स, उत्तरी दिल्ली की साइबर सेल में दर्ज हुआ केस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं