विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के चंबा में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 आंकी गई तीव्रता

भारतीय समयानुसार रात 10:04 बजे चंबा में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का केंद्र मात्र 5 किलोमीटर की गहराई थी, इसकी वजह से आसपास के इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.

हिमाचल प्रदेश के चंबा में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 आंकी गई तीव्रता
  • हिमाचल प्रदेश के चंबा और कांगड़ा जिलों में शुक्रवार रात रिक्टर स्केल पर तीव्रता पांच का भूकंप महसूस किया गया
  • भूकंप का केंद्र भरमौर के आसपास था और इसकी गहराई लगभग पांच किलोमीटर थी, झटके करीब पांच सेकंड तक महसूस हुए
  • भूकंप के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए, हालांकि किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है
शिमला:

हिमाचल प्रदेश के चंबा और कांगड़ा में शुक्रवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.0 आंकी गई. चंबा और कांगड़ा जिले के अलावा भी आसपास के कई इलाकों में लगभग पांच सेकंड तक लोगों ने भूकंप के बड़े झटके महसूस किए.

भूकंप आने के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए. हालांकि अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है. शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप 10 बजकर 4  मिनट पर आया. वहीं भूकंप का केंद्र भरमौर के आसपास बताया जा रहा है और गहराई 5 किलोमीटर थी. वहीं तीव्रता 5.0 आंकी गई.

Latest and Breaking News on NDTV

भारतीय उपमहाद्वीप में भूकंप की गतिविधियां सामान्य मानी जाती हैं क्योंकि भारत कई सक्रिय फॉल्ट लाइनों पर स्थित है. उत्तर-पूर्वी भारत सहित हिमालय रेंज भूकंप की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है. यह क्षेत्र भारतीय प्लेट और यूरेशियन प्लेट की टेक्टॉनिक गतिविधियों के कारण बार-बार कंपन महसूस करता रहता है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com