मुंबई (Mumbai) में 34 वर्षीय एक युवक के खिलाफ 14 साल की एक किशोरी के साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पीड़िता रिश्ते में आरोपी की बहन लगती है और अपराध का खुलासा उसके गर्भवती होने के बाद हुआ. अधिकारी के मुताबिक, सोनोग्राफी में किशोरी के पांच महीने की गर्भवती होने की बात सामने आने के बाद उसके परिजन ने मुंबई के सांता क्रूज इलाके स्थित वकोला पुलिस थाने का रुख किया.
अधिकारी ने कहा, “पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसके रिश्ते के भाई (34) ने पहली बार रायगढ़ जिले के करजत में उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद उसने कई मौकों पर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया.”
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अधिकारी के अनुसार, “हमने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है. हमने मामला नेरल पुलिस थाने को सौंप दिया है, जिसके अधिकार क्षेत्र में करजत आता है.”
उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं.
ये भी पढ़ें:
* झारखंड: सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, कई संदिग्ध हिरासत में
* "रेप के बाद बच्ची को जिंदा छोड़ दिया ये उसकी दयालुता थी": हाईकोर्ट ने कम की बलात्कारी की सजा
* झारखंड : दोस्त संग घूमने गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 10 लोगों ने किया गैंगरेप, 40 घंटे से पुलिस के हाथ खाली
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में नर्स के साथ गैंगरेप, नाबालिग समेत तीन कस्टडी में | पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं