जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 15 जून 2026 से कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू होने जा रही है. इस बीच अलग-अलग एयरलाइन्स अपने ऑपरेशन्स की तैयारियों में जुट गई हैं. देश की तमाम एविएशन कंपनियों के बाद अब अकासा एयर ने भी नोएडा एयरपोर्ट से अपनी सर्विसेज शुरू करने का ऐलान कर दिया है. एयरलाइन 16 जून 2026 से सीधे नवी मुंबई और बेंगलुरु के लिए रोजाना फ्लाइट्स चलाएगी. इसके लिए कंपनी ने हाल ही में बुकिंग्स भी शुरू कर दी हैं. अकासा एयर के अनुसार, नई फ्लाइट्स NCR को देश के दो प्रमुख आर्थिक और टेक्निकल सेंटर्स से बेहतर तरीके से जोड़ेंगी. एयरलाइन का कहना है कि यह पहल यात्रियों को ज्यादा सुविधा देने के साथ-साथ क्षेत्रीय संपर्क को भी मजबूत करेगी.
कितनी फ्लाइट्स निर्धारित
अकासा एयर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हर दिन चार फ्लाइट्स ऑपरेट करेगी. नवी मुंबई-नोएडा रनवे पर फ्लाइट संख्या QP 2017 सुबह 7:25 बजे नवी मुंबई से रवाना होकर सुबह 9:35 बजे नोएडा पहुंचेगी. वापसी फ्लाइट QP 2018 सुबह 10:15 बजे नोएडा से उड़ान भरकर दोपहर 12:30 बजे नवी मुंबई पहुंचेगी.
इसके अलावा बेंगलुरु-नोएडा रूट पर फ्लाइट संख्या QP 1575 बेंगलुरु से शाम 4:25 बजे रवाना होकर शाम 7:15 बजे नोएडा पहुंचेगी. वापसी फ्लाइट QP 1576 नोएडा से शाम 7:55 बजे उड़ान भरकर रात 11:00 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी.
टिकट बुकिंग शुरू
अकासा एयर ने बताया कि नई फ्लाइट्स के लिए टिकट बुकिंग शुरू कर दी गई है. यात्री एयरलाइन की ऑफिशियल वेबसाइट, एंड्रॉयड और iOS मोबाइल ऐप्स और दूसरे ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं.
Fly straight from Noida to Navi Mumbai with Akasa Air starting 16th June.
— Noida International Airport (@NIAirport) June 4, 2026
Book your tickets today.#NoidaInternationalAirport #Noida #AkasaAir #NaviMumbai #NIAirport pic.twitter.com/XTVu5IrQdd
मार्च में मिला था एयरोड्रोम लाइसेंस
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इसी साल मार्च में यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) को 'पब्लिक यूज' केटेगरी के तहत एयरोड्रोम लाइसेंस दिया था. इसके बाद एयरपोर्ट को सभी मौसम में ऑपरेशन्स की इजाजत मिल गई है.
यह भी पढ़ें- Aadhaar खो गया और नंबर भी भूल गए, UIDAI की इस सुविधा से तुरंत करें रिकवर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं