विज्ञापन

मुंबई: जुलूस के दौरान गिरी 22 फीट की गणेश प्रतिमा, हादसे में 2 की मौत, 5 घायल

मुंबई के भूलेश्वर में जुलूस के दौरान गणेश प्रतिमा गिरने से हादसा हो गया. घटना के दौरान दो लोगों की मौत हो गई. घायलों में पांच और सात साल की दो नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं.

मुंबई: जुलूस के दौरान गिरी 22 फीट की गणेश प्रतिमा, हादसे में 2 की मौत, 5 घायल
जुलूस के दौरान बड़ा हादसा (Photo: NDTV)
  • मुंबई के भूलेश्वर में जुलूस के दौरान 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिर गई.
  • हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 2 बच्चियों समेत 5 लोग घायल हुए.
  • हादसे के बाद BMC, फायर ब्रिगेड और पुलिस को रेस्क्यू के लिए भेजा गया.
मुंबई:

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के भूलेश्वर इलाके में शनिवार रात जुलूस के दौरान 'भुलेश्वर चा राजा' मित्र मंडल की 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा है. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल बताए जा रहे हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार रात भूलेश्वर में जय अम्बे चौक के पास कबूतरखाना के पास गणेश प्रतिमा के आगमन समारोह के दौरान हुई.

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, मूर्ति के ढांचे में लगे कुछ नट और बोल्ट के ढीले होने की वजह से यह हादसा हुआ. हादसे के बाद से ही लोगों के बीच गहरा शोक और मातम जैसे हालात हैं.

हादसे के दौरान जान गंवाने वालों में संकेत नेवशे (33) और बृजेश हेमंत जोशी (30) का नाम शामिल है.

घायलों में पांच और सात साल की दो नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं. सभी घायलों में हालत स्थिर बताई जा रही है. इनमें जी.टी. अस्पताल में भर्ती वैभव घेनांद (38), पवन चौरसिया (25) और जे.जे. अस्पताल में भर्ती लावण्या गनेर (5), दिव्या गनेर (7), कुणाल काशिद (26) जैसे नाम शामिल हैं.

इस घटना की जानकारी CP कंट्रोल ने दी, जिसके बाद बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC), मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस सर्विस और BMC वार्ड स्टाफ को हादसे वाली जगह पर भेजा गया.

न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि BMC के मुताबिक, शुरुआत में एक शख्स को GT हॉस्पिटल मृत अवस्था में लाया गया, जबकि दो घायल लोगों का इलाज चल रहा था. बाद में, अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए.

यह घटना तब हुई, जब गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के लिए श्रद्धालु इकट्ठा हुए थे. यह जुलूस इलाके में 'भूलेश्वरचा राजा' गणपति उत्सव से जुड़ा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Mumbai, Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com