विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2018

मुंबई: लोअर परेल के नवरंग स्टूडियो में लगी आग, एक दमकलकर्मी जख्‍मी

दक्षिण मुंबई के लोअर परेल में टोडी मिल्स कम्पाउंड के अंदर स्थित नवरंग स्टूडियो में शुक्रवार को आग लग गई. यह आग मंजिल के चौथे फ्लोर पर लगी. इस घटना में दमकल का एक कर्मी जख्‍मी हो गया है. 

मुंबई: लोअर परेल के नवरंग स्टूडियो में लगी आग, एक दमकलकर्मी जख्‍मी
मुंबई के लोअर परेल के नवरंग स्टूडियो में आग लगने से एक दमकलकर्मी जख्‍मी
  • मुंबई के लोअर परेल स्थित नवरंग स्टूडियो में लगी आग.
  • आग मंजिल के चौथे फ्लोर पर लगी.
  • किसी के हताहत होने की खबर नही.
नई दिल्ली: दक्षिण मुंबई के लोअर परेल में टोडी मिल्स कम्पाउंड के अंदर स्थित नवरंग स्टूडियो में शुक्रवार को आग लग गई. यह आग मंजिल के चौथे फ्लोर पर लगी. इस घटना में दमकल का एक कर्मी जख्‍मी हो गया है. 

कमला मिल हादसा : मिल मालिक, आर्किटेक्ट और इंटीरियर डेकोरेटर पर भी कार्रवाई की सिफारिश

बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने पर दमकल की 12 गाड़ियों मौके पर पहुंच और आग पर काबू पाया. न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने पर एक एंबुलेंस और 7 पानी टैंकर भी घटनास्‍थल पर पहुंचे, जिनकी मदद से आग पर काबू पाया गया. 

आग लगने के कारण का अभी पता नही चला है. यह सटूडियो एक पुरानी इमारत में बना हुआ है और कई सालों से इसका उपयोग नहीं हुआ है.

कमला मिल आग हादसा आंख खोलने वाला : अदालत

वहीं बीएमसी आयुक्त ने कमला मिल आग हादसे की अपनी जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी है. रिपोर्ट में होटल मालिकों के साथ मिल मालिक, होटल के आर्किटेक्ट और इंटीरियर डेकोरेटर के खिलाफ भी आपराधिक मामला चलाने की सिफारिश की गई है.

VIDEO: कमला मिल हादसे में वन अबव के तीनों मालिक गिरफ्तार

मुंबई दमकल विभाग की तरह बीएमसी आयुक्त अजोय मेहता की जांच रिपोर्ट में भी मोजो बिस्त्रो से ही आग की शुरुआत होने की बात कही गई है. रिपोर्ट के मुताबिक मोजो बिस्त्रो पर अवैध छत बनाई गई थी. उसके लिए ज्वलनशील सामान का इस्तेमाल किया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com