विज्ञापन

मुंबई के हाईराइज टावर में भीषण आग, 23वीं मंजिल पर भड़की लपटों झुलसे 3 लोग

मुंबई के घाटकोपर पूर्व में बिल्डिंग की 23वीं मंजिल पर आग भड़की थी. राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

मुंबई के हाईराइज टावर में भीषण आग, 23वीं मंजिल पर भड़की लपटों झुलसे 3 लोग
मुंबई की एक बिल्डिंग में भयंकर आग लग गई.
  • मुंबई के घाटकोपर पूर्व में स्थित 25 मंजिला कुकरेजा पैलेस की 23वीं मंजिल पर शुक्रवार रात आग लगी थी
  • आग लगने की सूचना रात 8 बजकर 8 मिनट पर मुंबई फायर ब्रिगेड को मिली और दमकल की कई गाड़ियां रवाना हुईं
  • आग की शुरुआत में लेवल-1 श्रेणी घोषित की गई थी, बाद में इसे गंभीरता देखते हुए लेवल-2 कर दिया गया

मुंबई के घाटकोपर पूर्व इलाके में स्थित 25 मंजिला आवासीय इमारत कुकरेजा पैलेस में शुक्रवार रात आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. आग इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी थी. ऊंची इमारत से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए. इस घटना में तीन लोग झुलस गए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

रात 8 बजे के बाद मिली सूचना

मुंबई फायर ब्रिगेड को आग लगने की पहली सूचना रात 8 बजकर 8 मिनट पर मिली. सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां और बचाव दल मौके के लिए रवाना किए गए. शुरुआती जांच में आग को लेवल-1 श्रेणी में रखा गया था, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इसे रात 8 बजकर 52 मिनट पर लेवल-2 आग घोषित कर दिया गया.

मौके पर पहुंचीं कई एजेंसियां

आग पर काबू पाने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कई सरकारी एजेंसियों को तैनात किया गया. फायर ब्रिगेड के अलावा मुंबई पुलिस, लोक निर्माण विभाग (PWD) और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. संयुक्त रूप से राहत और बचाव अभियान चलाया गया ताकि आग को अन्य मंजिलों तक फैलने से रोका जा सके.

राहत की बात, कोई हताहत नहीं

इस घटना में सबसे बड़ी राहत यह रही कि अब तक किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है. अधिकारियों के अनुसार आग पर काबू पाने और भवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. घटना की जांच की जा रही है और विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा.

यह भी पढ़ें | किशोर बियानी पर CBI का शिकंजा, ₹904 करोड़ बैंक फ्रॉड केस में दर्ज हुई FIR, कई ठिकानों पर छापेमारी

यह भी पढ़ें | दिवाली-छठ पर बिहार के लिए चलेंगी  वंदे भारत समेत 106 स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइम टेबल की पूरी जानकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Fire, Mumbai Police, Mumbai News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com