विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2017

महाराष्ट्र : शिवसेना ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बजाए ढोल, किसानों की कर्जमाफी का हिसाब मांगा

एनसीपी नेता अजित पवार ने उड़ाया मजाक, कहा - शिवसेना सत्ता में रहते हुए जो भूमिका निभा रही है वह किसी दोमुंहे केंचुए जैसी

महाराष्ट्र : शिवसेना ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बजाए ढोल, किसानों की कर्जमाफी का हिसाब मांगा
महाराष्ट्र में अपनी ही सरकार के खिलाफ शिवसेना ने ढोल बजाओ आंदोलन किया.
  • कर्जमाफी पर अमल की स्थिति जानने के लिए शिवसैनिकों का आंदोलन
  • राज्य भर के जिला बैंकों के बाहर ढोल बजाओ आंदोलन किया गया
  • कर्जमाफी का फैसला लेने वाली कमेटी में शिवसेना के मंत्री भी सदस्य
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: महाराष्ट्र की सरकार में शामिल शिवसेना ने सोमवार को राज्य भर के जिला बैंकों के बाहर ढोल बजाओ आंदोलन किया. कार्यकर्ताओं को इस आंदोलन के आदेश पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दिए थे. राज्य सरकार ने 24 जून को ऐलान किया था कि सरकार 34 हजार किसानों की कर्जमाफी कर रही है. इस फैसले के तहत किसानों का डेढ़ लाख रुपये का कर्ज माफ होने जा रहा है.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यभर के छोटे किसानों का कर्ज माफ करने का ऐलान किया है. इस ऐलान पर कितना अमल हुआ है, यह जानने के लिए शिवसैनिकों ने यह आंदोलन किया. आंदोलन में शिवसेना के सांसद और स्थानीय नेता शामिल हुए. कर्जमाफी का लाभ किसे मिला और अब तक कितनों को मिला, इसका हिसाब शिवसेना ने मांगा है.

गौरतलब है कि कर्जमाफी का फैसला लेने वाली कमेटी में शिवसेना के मंत्री भी सदस्य हैं. यह कमेटी कर्जमाफी से जुड़े फैसले से पहले कई बैठकें कर चुकी है और फैसले के बाद भी कमेटी सक्रिय है. ऐसे में विपक्ष ने शिवसेना के आंदोलन का मजाक उड़ाया है. एनसीपी नेता अजित पवार ने शिवसेना को केंचुआ कहा है. अजित पवार का कहना है कि पार्टी सत्ता में रहते हुए जो भूमिका निभा रही है वह किसी दोमुंहे केंचुए जैसी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com