विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2026

महाराष्ट्र निकाय चुनाव: वोटिंग से पहले शिंदे सेना के 18 उम्मीदवार निर्विरोध विजयी, पार्टी का बड़ा दावा

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में नाम वापस लेने का आखिरी दिन 2 जनवरी था. ऐसे में अब उम्मीदवारों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो चुकी है. महाराष्‍ट्र नगर निकाय चुनाव से पहले ही राज्‍य की सत्ता पर काबिज महायुति 64 सीटें जीत चुकी हैं.

महाराष्ट्र निकाय चुनाव: वोटिंग से पहले शिंदे सेना के 18 उम्मीदवार निर्विरोध विजयी, पार्टी का बड़ा दावा
  • महाराष्ट्र के 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव में शिवसेना के 18 उम्मीदवारों निर्विरोध चुने जाने का दावा है.
  • ठाणे, जलगांव और कल्याण-डोंबिवली नगर निकायों में शिवसेना के छह-छह उम्मीदवार निर्विरोध जीत हासिल की.
  • विपक्ष ने सत्तारूढ़ गठबंधन पर प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों को डराने-धमकाने और आर्थिक प्रलोभन देने का आरोप लगाया.

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने शनिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिकाओं के लिए होने वाले चुनाव में उसके 18 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के एक सहयोगी ने बताया कि तीन नगर निकायों ठाणे, जलगांव और कल्याण-डोम्बिवली में शिवसेना के छह-छह उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं.

विपक्ष ने लगाया धमकाने का आरोप    

विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ गठबंधन पर प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों को चुनाव से पीछे हटने के लिए मजबूर करने, डराने-धमकाने और आर्थिक प्रलोभन देने का आरोप लगाया है.

बता दें कि महाराष्ट्र निकाय चुनाव में नाम वापस लेने का आखिरी दिन 2 जनवरी था. ऐसे में अब उम्मीदवारों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो चुकी है. महाराष्‍ट्र नगर निकाय चुनाव से पहले ही राज्‍य की सत्ता पर काबिज महायुति 64 सीटें जीत चुकी हैं. गठबंधन की ओर से चुनाव लड़ रहे ये उम्‍मीदवार निर्विरोध जीतने में कामयाब रहे हैं. सबसे ज्‍यादा भाजपा उम्‍मीदवारों को जीत मिली है. पार्टी के लिए चुनाव से पहले सबसे बड़ी खुशी कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका से आई, जहां पर उसके 14 उम्‍मीदवार निर्विरोध जीतने में कामयाब रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- मुंबई में 30% मराठी पर 60 वार्ड में यूपी-बिहार के लोगों का दबदबा, जानें गुजराती-मारवाड़ी से मुस्लिमों तक की कितनी आबादी

चुनाव आयोग ने कुछ सीटों पर जांच के दिए आदेश

हालांकि चुनाव आयोग ने कुछ सीटों की जांच के आदेश दिए हैं. बावजूद इसके पार्टी ने विपक्षी दलों पर चुनाव मतदान और परिणाम से पहले ही बढ़त बना ली है. भाजपा के साथ ही एकनाथ शिंदे के नेतृत्‍व वाली शिवसेना और अजित पवार की राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्‍मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है. आइए जानते हैं कि किस महानगरपालिका में महायुति के कितने उम्‍मीदवार निर्दलीय जीते हैं.

पार्टी के अनुसार आंकड़े

भाजपा : 43 उम्मीदवार, शिवसेना (एकनाथ शिंदे): 19 उम्मीदवार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी: 02 उम्मीदवार, इस्लाम पार्टी: 01 उम्मीदवार, निर्दलीय: 01 उम्मीदवार

कुल निर्विरोध नगरसेवक: 66

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र निकाय चुनाव में वोटिंग से पहले ही महायुति की आंधी, BJP-शिंदे सेना के 24 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

कहां, किसे, कितनी निर्वि‍रोध सीटें

पुणे महापालिका

भाजपा - 02

पिंपरी-चिंचवड़ महापालिका

भाजपा - 02

पनवेल महापालिका

भाजपा - 06

निर्दलीय - 01

ठाणे महापालिका

शिवसेना - 07

भिवंडी महापालिका

भाजपा - 06

कल्याण-डोंबिवली महापालिका

भाजपा - 14

शिवसेना - 06

धुले महापालिका

भाजपा - 04

मालेगांव महापालिका

इस्लामिक पार्टी - 01

जलगांव महापालिका

भाजपा - 06

शिवसेना - 06

अहिल्यानगर महापालिका

भाजपा - 03

NCP (अजित पवार) - 02

इन आंकड़ों के अनुसार महायुति (भाजपा+शिवसेना+NCP) ने कुल 64 सीटों पर चुनाव से पहले ही जीत पक्की कर ली है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Maharashtra Local Elections, Maharashtra Nikay Chunav, Maharashtra Nikay Chunav 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com