विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2020

महाराष्ट्र : नवदंपति ने पेश की मिसाल, पालघर कोविड केंद्र को 50 बिस्तर दान में दिए

एरिक लोबो(28) और मर्लिन टस्कानो (27) का विवाह शनिवार को संपन्न हुआ जिसके बाद उन्होंने नजदीकी कोविड देखभाल केंद्र को बिस्तर दान दिए.

महाराष्ट्र : नवदंपति ने पेश की मिसाल, पालघर कोविड केंद्र को 50 बिस्तर दान में दिए
पालघर जिले में वसई-विरार सबसे अधिक प्रभावित इलाके हैं जहां पर कोविड-19 के करीब दो हजार मरीज सामने आ चुके हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पालघर:

महाराष्ट्र के पालघर में नवदंपति ने अन्य लोगों के लिए मिसाल पेश की है. उन्होंने गिरिजाघर में आयोजित विवाह समारोह के बाद वसई स्थित कोविड-19 मरीज देखभाल केंद्र को 50 बिस्तर दान में दिए.स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि विवाह समारोह बहुत ही सादा और निजी था जिसमें कोरोना वायरस की महामारी की वजह से निर्धारित सीमा के तहत केवल 20 मेहमान शामिल हुए. उन्होंने बताया कि एरिक लोबो(28) और मर्लिन टस्कानो (27) का विवाह शनिवार को संपन्न हुआ जिसके बाद उन्होंने नजदीकी कोविड देखभाल केंद्र को बिस्तर दान दिए.


उल्लेखनीय है कि पालघर जिले में वसई-विरार सबसे अधिक प्रभावित इलाके हैं जहां पर कोविड-19 के करीब दो हजार मरीज सामने आ चुके हैं जबकि जिले में कुल संक्रमितों की संख्या करीब 2,600 है.

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामले, आंकड़ा 1.32 लाख पारVideo

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus In Maharashtra, Coronavirus, Maharashtra, Covid-19, Palghar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com