विज्ञापन

Nagpur News: कान पकड़ी, भगवान से माफी मांगी फिर दानपेटी से नकदी लेकर फरार हुए चोर, यूं अरेस्ट

नागपुर में एक मंदिर में चोरी करने गए चोरों ने दानपेटी से पैसा निकालने से पहले भगवान से मांगी माफी. ये वीडियो वायरल हो रहा है.

Nagpur News: कान पकड़ी, भगवान से माफी मांगी फिर दानपेटी से नकदी लेकर फरार हुए चोर, यूं अरेस्ट
नागपुर में चोरों की करतूत (फोटो- वीडियो ग्रैब)
नागपुर:

महाराष्ट के नागपुर में एक ऐसी चोरी का खुलासा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. मंदिर में चोरी करने आए दो चोरो ने पहले भगवान के सामने कान पकड़कर माफी मांगी और फिर दानपेटी का ताला तोड़कर नकदी लेकर फरार हो गए थे. लेकिन कहते हैं ना भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं. चोरी के बाद भाग रहा एक आरोपी हादसे का शिकार होकर अस्पताल पहुंच गया जबकि दूसरा आरोपी पुलिस की सिंबा प्रणाली की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया.

जानिए पूरा मामला 

दरअसल, 27 जुलाई की रात नागपुर के मालधक्का परिसर स्थित शीतला माता मंदिर और शिव मंदिर में दो चोरों ने दानपेटियों के ताले तोड़कर नकदी चुरा ली. पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फुटेज में दोनों चोर चोरी से पहले भगवान के सामने कान पकड़कर माफी मांगते दिखाई दिए और फिर बेखौफ होकर चोरी को अंजाम दिया.

चोरों के साथ हो गया हादसा 

वारदात के बाद एक आरोपी जयनीत चौरे छत्तीसगढ़ में रिश्तेदार के यहां छिपने के लिए निकला, लेकिन रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गया. हादसे में उसकी टांग टूट गई और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. इधर नागपुर पुलिस ने अपने सिंबा सिस्टम की मदद से दूसरे आरोपी वंश मेश्राम को जरीपटका इलाके से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के रिकॉर्ड में छंटे बदमाश हैं दोनों 

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी शराब के आदी हैं और शराब पीकर हंगामा करने के कई मामलों में पहले से पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज थे. इसी रिकॉर्ड और सिंबा प्रणाली की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही. फिलहाल वंश मेश्राम से पूछताछ जारी है, जबकि जयनीत चौरे को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम छत्तीसगढ़ रवाना हो चुकी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nagpur Police, Maharshtra Crime, Devendra Fadnavis, Sheetala Mata Mandir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com