विज्ञापन

नदी में मिला महिला का शव, हाथ पर गुदा था-'माय लव इज पॉइजन', टैटू के ड्रग्स कनेक्शन की हो रही जांच

जांच में सामने आया कि आशी डे ने पहले अपने बॉयफ्रेंड मोनू मनपिया के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई थीं. इन्हीं सुरागों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनू मनपिया को नागपुर के एक बार से हिरासत में ले लिया.

नदी में मिला महिला का शव, हाथ पर गुदा था-'माय लव इज पॉइजन', टैटू के ड्रग्स कनेक्शन की हो रही जांच
नागपुर आशी डे मर्डर केस में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • नागपुर के आशी डे हत्याकांड में ग्रामीण पुलिस ने करीब डेढ़ दिन के भीतर मुख्य आरोपी को धर दबोचा
  • पुलिस का दावा है कि लड़की की हत्या उसे पुल से नीचे धक्का देकर की गई
  • लड़की के हाथ पर "माय लव इज पॉइजन" गुदा हुआ था. वह नागपुर में ड्रग्स तस्करी की आरोपी रह चुकी है
मुंबई:

महाराष्ट्र के नागपुर के पास कन्हान नदी के पुल पर हुए आशी डे हत्याकांड में ग्रामीण पुलिस ने करीब डेढ़ दिन के भीतर मुख्य आरोपी को धर दबोचा. पुलिस का दावा है कि लड़की की हत्या उसे पुल से नीचे धक्का देकर की गई.इस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच चल रही है. मामले में ड्रग तस्करी और बिक्री के एंगल से भी जांच की जा रही है. बता दें कि मृत लड़की के हाथ पर "माय लव इज पॉइजन" गुदा हुआ था. वह नागपुर में ड्रग्स तस्करी की आरोपी रह चुकी है. 

महिला का प्रेमी संग चल रहा था विवाद

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतका रोशनी और उसके कथित प्रेमी मोनू बनपिया के बीच विवाद चल रहा था.दोनों के खिलाफ पहले से ही ड्रग्स तस्करी से जुड़े मामले दर्ज हैं.यह टैटू उसने अपने प्रेमी के लिए बनवाया था या इसका संबंध ड्रग्स के धंधे से है, यह रहस्य बना हुआ है. जांच अधिकारी वैजयंती मांडवधरे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.

पुलिस का कहना है कि नागपुर के प्रतापनगर की रहने वाली आशी डे का शव सोमवार तड़के कन्हान नदी में मिला था. रात करीब तीन बजे रेलवे ट्रैक का निरीक्षण कर रहे एक ट्रैकमैन ने पुल से किसी व्यक्ति को नीचे फेंके जाने की आवाज सुनी. टॉर्च की रोशनी में देखने पर नदी में एक महिला का शव दिखाई दिया.

रात के अंधेरे में नदी में धक्का देकर महिला की हत्या

घटना के तुरंत बाद वहां से एक वाहन को तेजी से जाते हुए भी देखा गया.हालांकि अंधेरा होने की वजह से ट्रैकमैन आरोपी की पहचान नहीं कर सका.मृत महिला की पहचान उसके हाथ पर गुदे हुए 'रश्मी' नाम से हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की. जांच के दौरान आशी डे के पुराने विवाद, निजी संबंध, आर्थिक लेन-देन और उसकी हालिया गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है. पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि कुछ साल पहले उसके भाई की भी हत्या कर दी गई थी. वह उस मामले में न्याय के लिए लगातार प्रयास कर रही थी.

आशी ने अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत

जांच में यह भी सामने आया कि आशी डे ने पहले अपने बॉयफ्रेंड मोनू मनपिया के खिलाफ राणा प्रताप नगर और यशोधरा नगर पुलिस स्टेशन में शिकायतें दर्ज कराई थीं. इन्हीं सुरागों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनू मनपिया को नागपुर के एक बार से हिरासत में ले लिया. आरोपी को कामठी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 11 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस का कहना है कि हत्या के समय आरोपी के साथ अन्य लोगों के भी मौजूद होने की आशंका है और इस बारे में भी जांच की जा रही है. फिलहाल हत्या के पीछे की असल वजह साफ नहीं हो पाई है और पुलिस हर पहलू से इस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढे़ं-सावन में 4 दिन जमकर बारिश, दिल्ली-यूपी से बिहार-बंगाल तक 12 राज्यों में IMD अलर्ट, जानें आज का मौसम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Crime, Nagpur Murder Case, Nagpur Police, Women Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com