विज्ञापन

महाराष्ट्र सीएम दफ्तर का नया पता नोट करें, ऐतिहासिक इमारत के टॉप फ्लोर पर होगा फडणवीस का ऑफिस, बचेंगे 200 करोड़

1972 में बनी इस ऐतिहासिक एयर इंडिया बिल्डिंग में अब मंत्रालय के बाहर काम करने वाले सभी सरकारी विभागों को शिफ्ट किया जाएगा. कुछ ही दिनों में राज्य सरकार का पूरा कामकाज यहां से सुचारू रूप से चलने लगेगा. 

महाराष्ट्र सीएम दफ्तर का नया पता नोट करें, ऐतिहासिक इमारत के टॉप फ्लोर पर होगा फडणवीस का ऑफिस, बचेंगे 200 करोड़
महाराष्ट्र सीएम दफ्तर का पता जल्द बदलने जा रहा है.
मुंबई:

महाराष्ट्र के सीएम दफ्तर का नया ठिकाना जल्द एयर इंडिया बिल्डिंग होगा. सरकार का कामकाज अब इसी बिल्डिंग से चलेगा. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का दफ्तर इमारत की 23वीं मंजिल पर होगा. इस कदम से सरकार 200 करोड़ रुपये की बचत करने जा रही है. दरअसल राज्य सरकार ने केंद्र से हाल ही में इस 23 मंजिला इमारत को 1,601 करोड़ रुपये में खरीदा है. यहीं से अब सरकार का कामकाज चलेगा. 

23वें फ्लोर पर होगा फडणवीस का दफ्तर

ऐतिहासिक एयर इंडिया बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर मुख्यमंत्री कार्यालय और 22वीं मंजिल पर कैबिनेट बैठकों के लिए बड़ा हॉल तैयार किया जाएगा. दरअसल वर्तमान में मंत्रालय में जगह की भारी कमी की वजह से राज्य सरकार को आसपास के इलाकों में लगभग 9 लाख वर्ग फुट जगह किराए पर लेनी पड़ी है, जिसका हर महीने 200 करोड़ रुपये से अधिक का किराया चुकाना पड़ता है. लेकिन नई इमारत में विभाग शिफ्ट होने से किराए की बहुत बड़ी बचत होगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

महाराष्ट्र सरकार चाएगी 200 करोड़

 आज मुख्य सचिव की उपस्थिति में इस पूरी योजना को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक की जाएगी. समीक्षा बैठक के बाद विभाग शिफ्टिंग की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी. कई विभागों के नई बिल्डिंग में शिफ्ट होने से सरकारी फंड में बड़ी बचत होगी. इसके बाद कैबिनेट की अहम बैठकें मंत्रालय में हीं बल्कि नई एयर इंडिया बिल्डिंग में होंगी.

22वीं मंजिल पर होंगी कैबिनेट बैठकें

इमारत के टॉप फ्लोर यानी 23वीं मंजिल पर 5,611 वर्ग फुट की जगह में मुख्यमंत्री का नया कार्यालय बनाया जाएगा. वहीं, 22वीं मंजिल पर 13,363 वर्ग फुट की जगह उपलब्ध है, जहां कैबिनेट बैठकों के लिए एक बड़ा हॉल तैयार किया जाएगा. 1972 में बनी इस ऐतिहासिक एयर इंडिया बिल्डिंग में अब मंत्रालय के बाहर काम करने वाले सभी सरकारी विभागों को शिफ्ट किया जाएगा. कुछ ही दिनों में मंत्रालय के साथ-साथ इस नई इमारत से भी राज्य सरकार का पूरा कामकाज सुचारू रूप से चलने लगेगा. 

ये भी पढ़ें-महाराष्ट्र में फडणवीस का बड़ा फैसला: किसानों के लिए 2 लाख तक कर्जमाफी, कर्ज चुकाने की शर्त भी खत्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Maharashtra CM  Devendra Fadnavis, CM Office, Air India Building, Devendra Fadanvis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com