विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2026

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, आपस में टकराईं 5 गाड़ियां, 3 लोगों की मौत

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर आज एक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे में चार अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं.

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, आपस में टकराईं 5 गाड़ियां, 3 लोगों की मौत
पुणे एक्सप्रेस वे हादसा
मुंबई:

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर आज एक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. एक बड़ा कंटेनर ट्रक पास में ही चल रहे एक कार पर पलट गया. इस हादसे में कार पूरी तरह पिचक गई. बताया जा रहा है कि कई गाड़ियां आपस में ही टकरा गईं जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना पुणे से मुंबई जाने वाले मार्ग पर खोपोली एग्जिट के पास स्थित नए सुरंग क्षेत्र में हुई है. 

यहां 5 गाड़ियां आपस में टकरा गईं थी. घटनास्थल पर से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं. घटना की सूचना के बाद आईआरबी पेट्रोलिंग की टीम, देवदूत प्रणाली, बोरघाट राजमार्ग यातायात पुलिस, खोपोली पुलिस, डेल्टा फोर्स और महाराष्ट्र सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचकर वहां से घायलों को अस्पताल में भेजने का काम किया. इसके अलावा एक्सप्रेस वे को खाली कराया गया. 

लोकमान्य तिलक अस्पताल की एंबुलेंस से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त गाड़ियां वीडियो में साफ देखी जा सकती हैं. क्रेन के जरिए क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाया जा रहा है. पुलिस यातायात सामान्य बनाने के लिए जुटी हुई है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharshtra News, Mumbai Pune Expressway, Khopoli Exit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com