विज्ञापन

जादू-टोना और मौत का डर...गुप्त धन के नाम पर ढोंगी बाबाओं ने पूजा घर में खोदा गड्ढा, महिला से 4 लाख और गहने लूटे

पीड़िता का कहना है कि उसके पास पैसों के लेनदेन से जुड़े प्रमाण, मोबाइल रिकॉर्डिंग, कॉल रिकॉर्डिंग और कई अन्य दस्तावेज मौजूद हैं. 

जादू-टोना और मौत का डर...गुप्त धन के नाम पर ढोंगी बाबाओं ने पूजा घर में खोदा गड्ढा, महिला से 4 लाख और गहने लूटे
उल्हासनगर की महिला अंधविश्वास के चक्कर में ठगी का शिकार हो गई.

महाराष्ट्र में उल्हासनगर के कैंप नंबर-5 में रहने वाली एक महिला ने तीन कथित ढोंगी बाबाओं के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है. महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके घर में गुप्त धन होने का दावा किया और कहा कि विशेष पूजा-पाठ के जरिए उसे बड़ी संपत्ति मिल सकती है. इसी लालच में फंसाकर आरोपियों ने उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए.

वशीकरण और जादू-टोने का डर दिखाकर वसूले पैसे

शिकायत के मुताबिक पम्मी गुरु, बब्बू गुरु और गणेश पवार उर्फ गणेश गुरु ने महिला को वशीकरण, जादू-टोना और भविष्य में आने वाले संकटों का डर दिखाया. आरोप है कि उन्होंने कहा कि अगर बताए गए उपाय नहीं किए गए तो महिला और उसके परिवार पर बड़ी मुसीबत आ सकती है. इस डर के कारण महिला ने उन्हें करीब चार लाख रुपये और सोने के गहने दे दिए.

पूजा घर में खोदा गड्ढा, CCTV में कैद हुई हरकत

महिला का दावा है कि आरोपियों ने उसके घर के पूजा घर में अघोरी विद्या और विशेष अनुष्ठान के नाम पर एक बड़ा गड्ढा खोदा. इसके बाद उसमें कुछ वस्तुएं दबाई गईं. घर में लगे CCTV कैमरों में यह पूरी गतिविधि रिकॉर्ड हो गई. अब यही फुटेज इस मामले का अहम सबूत मानी जा रही है.

रिकॉर्डिंग और दस्तावेज होने का दावा

पीड़िता का कहना है कि उसके पास पैसों के लेनदेन से जुड़े प्रमाण, मोबाइल रिकॉर्डिंग, कॉल रिकॉर्डिंग और कई अन्य दस्तावेज मौजूद हैं. महिला का दावा है कि ये सभी साक्ष्य आरोपियों की भूमिका साबित करने के लिए पर्याप्त हैं. महिला ने हिललाइन पुलिस स्टेशन में शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है. हालांकि उसका आरोप है कि बार-बार शिकायत करने और सबूत उपलब्ध कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. 

यह भी पढ़ें- सहारनपुर में मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने गया था 12 साल का बच्चा, कुत्तों के झुंड ने नोच-नोचकर ले ली जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra News, Maharashtra Fraud, Maharashtra Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com