विज्ञापन

बारामती के विधायक रोहित पवार के PA की बेटी की संदिग्ध मौत, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

बारामती से विधायक रोहित पवार के निजी सहायक की बेटी की संदिग्ध मौत के मामला सामने आया है. अभी यह नहीं पता चल सका है कि यह हत्या या आत्महत्या है.

बारामती के विधायक रोहित पवार के PA की बेटी की संदिग्ध मौत, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
सड़क किनारे मिला बच्ची का शव. (Photo: NDTV)
  • बारामती के साईनगर इलाके में लड़की का शव सड़क किनारे पाया गया.
  • मृतका विधायक रोहित पवार के निजी सहायक अजित दशावतरे की बेटी थी.
  • हत्या या आत्महत्या पर संदेह बरकरार है. रोहित पवार ने कानून-व्यवस्थ पर सवाल उठाए हैं.
बारामती:

महाराष्ट्र के बारामती के रुई इलाके साईनगर में सड़क किनारे एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव मिलने से इलाके में हलचल फैल गई है. मृतक लड़की का नाम अवनी अजित दशावतरे बताया जा रहा है. मृतका रोहित पवार के पीएम की बेटी है. यह हत्या है या आत्महत्या, इस पर अभी संदेह बरकरार है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के पीछे की वजह मालूम पड़ेगी. घटना की जानकारी मिलते ही विधायक रोहित पवार तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. मृतक लड़की अवनी, विधायक रोहित पवार के निजी सहायक यानी पीएम अजित दशावतरे की बेटी थी.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बीती रात अवनी का अपनी मां के साथ किसी बात पर मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गई थी. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत भी पुलिस में दर्ज कराई थी. 

हालांकि, अभी हत्या की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन प्रथम दृष्टया इसके आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. बारामती पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रोहित पवार ने उठाए सवाल...

विधायक रोहित पवार ने मीडिया से बात करते हुए इस घटना और शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होने कहा, "अजित मेरे साथ जिला परिषद के वक्त से काम कर रहे हैं. इतनी कम उम्र में बच्ची के साथ ऐसी घटना होना समझ से परे है. मैंने पुलिस और डॉक्टरों से बात की है, पोस्टमार्टम में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए."

ये भी पढ़ें: पवार परिवार में कोई झगड़ा नहीं, इसलिए हम मिलेंगे : NCP विधायक रोहित पवार

रोहित पवार ने आगे कहा, "हम अभी पुलिस जांच पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं. पुलिस को बिना किसी लापरवाही के सच्चाई सामने लानी चाहिए. अगर पुलिस की तरफ से काम में कोई कोताही हुई, तो यह उन्हें महंगा पड़ेगा."

उन्होंंने आगे कहा, "बारामती और राज्य के अन्य हिस्सों में जो घटनाएं हो रही हैं, उससे साफ है कि गृह विभाग विफल हो रहा है. जब अजित दादा थे, तो अपराधियों में पुलिस का एक खौफ और दबदबा हुआ करता था, जो अब खत्म हो गया है."

रोहित पवार ने कहा कि अजित दादा ने बारामती, कर्जत और जामखेड के हर कोने के लिए सीसीटीवी कैमरे मंजूर किए थे, लेकिन दुर्भाग्य से कई साल बाद भी यह प्रोजेक्ट लागू नहीं हो पाया. जहां यह घटना हुई, वहां कोई सीसीटीवी नहीं है."

(इनपुट- देवा राखुंडे)

ये भी पढ़ें: बिजली के खंभे से टकराया, फिर हो गया क्रैश... महाराष्ट्र के बारामती में विमान हादसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Baramati, Rohit Pawar, Crime, Maharashtra Home Department
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com