विज्ञापन

बिजली के खंभे से टकराया, फिर हो गया क्रैश... महाराष्ट्र के बारामती में विमान हादसा

महाराष्ट्र के बारामती के गोजुबावी गांव में रेडबर्ड कंपनी का ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, लेकिन पायलट सुरक्षित बच गया.

बिजली के खंभे से टकराया, फिर हो गया क्रैश... महाराष्ट्र के बारामती में विमान हादसा
  • महाराष्ट्र के बारामती के गोजुबावी गांव में रेडबर्ड कंपनी का एक प्रशिक्षण विमान क्रैश लैंडिंग का शिकार हुआ
  • विमान में सवार एकमात्र ट्रेनी पायलट सुरक्षित है और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है
  • विमान कम ऊंचाई पर उड़ते समय तकनीकी खराबी के कारण बिजली के खंभे से टकराकर गिरा
बारामती:

महाराष्‍ट्र के बारामती में गोजुबावी गांव की सीमा में आज सुबह 'रेडबर्ड' कंपनी का एक ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. राहत की बात यह है कि विमान में सवार ट्रेनी पायलट सुरक्षित है. यह वही गांव है, जहां कुछ समय पहले महाराष्‍ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान भी हादसे का शिकार हुआ था. जानकारी के मुताबिक, गोजुबावी इलाके में पहले भी रेडबर्ड कंपनी के विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं. 

विमान गिरने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. बारामती में 'कारवार एविएशन' और 'रेडबर्ड' ये दो संस्थाएं पायलट ट्रेनिंग देती हैं. सुरक्षा कारणों से रेडबर्ड कंपनी पर पहले भी प्रतिबंध लगाया जा चुका है. ऐसे में बार-बार हो रहे इन हादसों ने सुरक्षा मानकों पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

एक जोरदार हादसा हुआ... हादसे की प्रत्‍यक्षदर्शी

हादसे की प्रत्‍यक्षदर्शी महिला ने बताया, "करीब 8:30 बजे होंगे. इतनी तेज आवाज थी कि मुझे पहले कुछ समझ नहीं आया. मैं वहां खेत में काम कर रही थी. तभी अचानक एक ज़ोरदार आवाज़ आई और मैंने देखा कि विमान टकरा गया है. मैं तुरंत खड़ी हो गई कि 'ये क्या आवाज़ हुई?' फिर देखा तो विमान था. मैंने सोचा, अब तो कुछ नहीं बचा, विमान गिर गया है. मैं थोड़ा पीछे हटी, फिर जब विमान पूरी तरह नीचे बैठ गया, तो मैं देखने दौड़ी कि अंदर कितने लोग हैं और उनका क्या हाल है? लेकिन मेरे साथ के लोगों ने कहा- आगे मत जाओ, विमान में आग लग सकती है, इसमें डीज़ल (ईंधन) होता है तो मैं फिर से पीछे हट गई."

तकनीकी खराबी के कारण हुई क्रैश लैंडिंग

बारामती विमान हादसे पर पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया, "यह घटना आज सुबह करीब 8:50 बजे की है. 'रेड बर्ड एविएशन' का एक प्रशिक्षण विमान बारामती हवाई अड्डे के पास गोजुबावी गांव में क्रैश लैंडिंग का शिकार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान कम ऊंचाई पर उड़ रहा था, तभी उसमें तकनीकी खराबी आ गई. क्रैश लैंडिंग के दौरान जमीन पर गिरने से ठीक पहले विमान का एक हिस्सा बिजली के खंभे से टकरा गया था. विमान में केवल एक ट्रेनी पायलट सवार था. राहत की बात यह है कि पायलट को कोई गंभीर चोट नहीं आई है और वे सुरक्षित हैं. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. मामले की आवश्यक जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें :- काठमांडू एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, टर्किश एयरलाइंस के विमान के टायर में आग, 278 यात्री सवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Plane Accident, Baramati Plan Crash, Baramati Trainee Plane Crashes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com