विज्ञापन

'लॉरेंस बिश्नोई' के नाम से नागपुर के 8 सर्राफा कारोबारियों को धमकी, कहा-जैसे टाइगर श्रॉफ को मारा, वैसे मारेंगे

नागपुर के सराफा बाजार के कुछ व्यापारियों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी भरे पत्र और फोन कॉल मिलने की जानकारी सामने आई है. मामले की जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल को दे दी गई है. व्यापारियों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

'लॉरेंस बिश्नोई' के नाम से नागपुर के 8 सर्राफा कारोबारियों को धमकी, कहा-जैसे टाइगर श्रॉफ को मारा, वैसे मारेंगे
महाराष्ट्र के नागपुर के सराफा बाजार के कुछ व्यापारियों को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी भरे पत्र मिलने की जानकारी सामने आई है.
  • महाराष्ट्र के नागपुर के सराफा बाजार के कुछ व्यापारियों को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरे पत्र मिले हैं
  • धमकी पत्रों में व्यापारियों से दस लाख रुपये की मांग और न देने पर हत्या की चेतावनी दी गई है
  • नागपुर सराफा एसोसिएशन ने व्यापारियों से सतर्क रहने और धमकी मिलने पर तुरंत सूचित करने की अपील की है

महाराष्ट्र में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ अब मुंबई के बाहर अन्य शहरों में भी दिखाई देने लगा है. महाराष्ट्र के नागपुर के सराफा बाजार के कुछ व्यापारियों को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी भरे पत्र मिलने की जानकारी सामने आई है. साथ ही, नागपुर सराफा एसोसिएशन ने कहा है कि कुछ व्यापारियों को फोन और अन्य माध्यमों से भी धमकाने की कोशिश की जा रही है. इस पृष्ठभूमि में व्यापारियों से अपील की गई है कि वे डरें नहीं, बल्कि सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की धमकी मिलने पर तुरंत एसोसिएशन को सूचित करें.

इस मामले की जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दे दी गई है. एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि इस संदर्भ में उनसे चर्चा भी हुई है. इसके अलावा, एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नागपुर के पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल से भी इस विषय पर चर्चा की है. एसोसिएशन ने अपील की है कि यदि किसी भी व्यापारी को धमकी भरा फोन, पत्र या कोई अन्य संदेश मिलता है, तो वह तुरंत नागपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश रोकड़े से संपर्क करे. यह भी बताया गया है कि व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसोसिएशन, प्रशासन और पुलिस विभाग के समन्वय से आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं. 

व्‍यापारी क्‍या बोले?

इस संदर्भ में ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रोकड़े तथा सराफा असोसिएशन के सचिव अंशुल हरडे ने NDTV इंडिया से बात की. व्‍यापार‍ियों ने बताया क‍ि नागपुर के सराफा बाजार में उस समय दहशत फैल गई जब आठ कारोबारियों को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी भरे हस्तलिखित पत्र मिले. पत्रों में प्रत्येक व्यापारी से 10-10 लाख रुपये की मांग की गई है और तीन दिन के भीतर रकम नहीं देने पर गोली मारने तथा सिर काटने जैसी धमकियां दी गई हैं. कुछ पत्रों में धार्मिक नारों और विवादित टिप्पणियों का भी उल्लेख किया गया है. मामले की शिकायत नागपुर सराफा एसोसिएशन ने पुलिस से की है. एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल को भी पूरे मामले की जानकारी दी है.
 

यह भी पढ़ें- गोल्डी बराड़ से शहजाद भट्टी और हिमांशु भाऊ तक... कौन हैं लॉरेंस बिश्नोई के 10 दुश्मन, जिनसे है जान का खतरा 

यह भी पढ़ें-  टाइगर श्रॉफ केस में पुलिस को उसी मकोका का सहारा, जिससे खौफ खाते हैं गुंडे और वर्दी वाले  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lawrence Bishnoi, Nagpur, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com