मुंबई पुलिस ने सोमवार को स्टैंडअप कमीडियन कुणाल कामरा के घर पर तीसरा समन भेजा. यह समन खार पुलिस ने भेजा था, जो शिवाजी पार्क स्थित कटारिया पार्क में पहुंचे थे. इसके बाद कामरा ने पुलिस के समन को लेकर चुटकी लेते हुए कहा कि यह समय और संसाधनों की बर्बादी है, क्योंकि वह पते पर पिछले 10 सालों से नहीं रहते हैं.
इससे पहले, कामरा को खार पुलिस द्वारा दूसरा समन दिया गया था, लेकिन वे बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचे. उनकी गिरफ्तारी पर मद्रास हाईकोर्ट से सात अप्रैल तक अंतरिम राहत मिल चुकी है, जिससे वह गिरफ्तारी से बच गए हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Going to an address where I haven't lived for the last 10 Years is a waste of your time & public resources… pic.twitter.com/GtZ6wbcwZn
— Kunal Kamra (@kunalkamra88) March 31, 2025
कुणाल कामरा की मुश्किलें हाल ही में उनके विवादित बयान को लेकर बढ़ी हैं. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ कामरा द्वारा दिए गए बयान के बाद यह मामला सियासी विवाद का कारण बन गया. बताया जा रहा है कि कामरा 2021 में मुंबई को छोड़कर तमिलनाडु में शिफ्ट हो गए थे और तब से वह वहीं रह रहे हैं.

Photo Credit: kunal kamra instagram
23 मार्च को उनके 'नया भारत' नामक शो का वीडियो सामने आया, जिसमें उनके बयान ने महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल मचाई. शिंदे गुट के समर्थक इस वीडियो से भड़क उठे और उन्होंने उस स्टूडियो में तोड़फोड़ की, जहां यह वीडियो शूट किया गया था. इस तोड़फोड़ के बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, बाद में इन सभी को कोर्ट से जमानत मिल गई.
इस मामले में अब तक कामरा के खिलाफ पुलिस जांच जारी है.
कुणाल के बयान के बाद, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि वह व्यंग्य को समझते हैं, लेकिन किसी भी चीज की एक सीमा होती है. शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए तोड़फोड़ के बारे में उन्होंने कहा कि यह उनकी भावना का परिणाम था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं