विज्ञापन

ठाणे से 10 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार; कोर्ट में पेशी, ATS ने ऐसे दबोचा

महाराष्ट्र ATS ने ठाणे के ठाकुर्ली इलाके से 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली संजय सरोज यादव को गिरफ्तार किया. आरोपी झारखंड में वांटेड था और पिछले 10 दिनों से महाराष्ट्र में छिपा हुआ था.

ठाणे से 10 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार; कोर्ट में पेशी, ATS ने ऐसे दबोचा
ठाणे में छिपा बैठा था 10 लाख का इनामी नक्सली, ATS ने ऐसे दबोचा
NDTV
  • ठाणे में छिपा बैठा था 10 लाख का इनामी नक्सली, ATS ने ऐसे दबोचा
  • ठाकुर्ली में छिपे नक्सली की गिरफ्तारी से सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता
  • झारखंड पुलिस को सौंपा गया फरार नक्सली
ठाणे:

महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने ठाणे जिले के ठाकुर्ली इलाके से 10 लाख रुपये के इनामी और वांछित नक्सली को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय सरोज यादव उर्फ संजय गोधरे उर्फ बुधराम के रूप में हुई है, जो झारखंड के पलामू जिले का रहने वाला है. झारखंड सरकार ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बचने के लिए पिछले 10 दिनों से ठाकुर्ली में छिपकर रह रहा था.

खुफिया सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी

NDTV को प्राप्त जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र ATS को विशेष सूचना मिली थी कि एक वांछित नक्सली ठाणे जिले में छिपकर रह रहा है. इसके बाद ATS ने कार्रवाई करते हुए डोंबिवली के निकट ठाकुर्ली इलाके में छापा मारा और 45 वर्षीय संजय सरोज यादव को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी मूल रूप से झारखंड के पलामू जिले के देवगांव गांव का रहने वाला है और लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में शामिल होने के कारण सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था.

ATS की रेड में हुआ गिरफ्तार

ATS की रेड में हुआ गिरफ्तार
Photo Credit: NDTV

प्रतिबंधित नक्सली संगठन से जुड़ा है आरोपी

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि संजय यादव एक प्रतिबंधित नक्सली संगठन का जोनल कमेटी सदस्य रहा है. जांच एजेंसियों के अनुसार, वह कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह पिछले 10 दिनों से ठाकुर्ली में छिपकर रह रहा था. ATS अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि उसने महाराष्ट्र को छिपने के लिए क्यों चुना और इस दौरान उसके संपर्क किन लोगों से थे.

अदालत में पेशी, झारखंड पुलिस को सौंपा गया

ATS अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया जाना है. वहीं, आगे की जांच और लंबित मामलों में कार्रवाई के लिए उसे झारखंड पुलिस को सौंप दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के संभावित नेटवर्क, उसके सहयोगियों और महाराष्ट्र में मौजूद संपर्कों की भी जांच की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि क्या वह यहां किसी नक्सली गतिविधि या संगठनात्मक नेटवर्क को सक्रिय करने की कोशिश कर रहा था.

यह भी पढ़ें : अनोखी शादी: हजारीबाग ओपन जेल में पूर्व नक्सली कमांडरों ने लिए सात फेरे, अफसर बने बाराती-घराती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra ATS, Naxalite Arrest, Jharakhand, Wanted Naxalite, ATS Operation Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com