गिप्पी ग्रेवाल जाने माने पंजाबी सिंगर हैं, जिन्होंने कई हिट पंजाबी गाने दिए. इसके अलावा उन्होंने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया, जिन्होंने कमाई के तो रिकॉर्ड बनाए ही. बल्कि इसके रीमेक भारत ही नहीं बांग्लादेश में भी बने. ऐसी ही 14 साल पुरानी फिल्म के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जो 2012 में रिलीज हुई थी. यह इतनी सुपरहिट थी कि ओड़िया, तेलुगू, बंगाली में भारत में बनीं. जबकि बांग्लादेश में भी इस फिल्म का रीमेक बनाया गया. अब इस गिप्पी ग्रेवाल की इस फिल्म को 14 साल बीत चुके हैं, जिसके गाने आज भी छाए रहते हैं. आइए आपको बताते हैं गिप्पी ग्रेवाल की सुपरहिट पंजाबी कॉमेडी फिल्म के बारे में...
गिप्पी ग्रेवाल की सुपरहिट पंजाबी फिल्म
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह 27 जुलाई 2012 को रिलीज हुई ‘कैरी ऑन जट्टा' है, जिसने 18 करोड़ का कलेक्शन किया था. यह उस दौर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पंजाबी फिल्म है, जिसका निर्देशन स्मीप कंग ने किया था. जबकि गिप्पी ग्रेवाल, माही गिल, बिन्नू ढिल्लों, गुरप्रीत घुग्गी और जसविंदर भल्ला जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आए थे.
ये भी पढे़ं- उदित नारायण की नेपाली फिल्म, 25 हफ्ते तक सिनेमाघरों से नहीं उतरी, 41 साल बाद भी हैं 6 के छह गाने सदाबहार
इन भाषाओं में बना कैरी ऑन जट्टा का रीमेक
कैरी ऑन जट्टा को जहां पंजाबी सिनेमा में प्यार मिला तो वहीं इस फिल्म के कई रीमेक भी बने. ओडिया में 2015 में ‘पिलाता बिगिडिगला', तेलुगू में 2016 में ‘ईदो रकम आदो रकम', बांग्लादेश (बंगाली) में 2017 में ‘धत तेरी की', भारतीय बंगाली में 2019 में ‘जमाई बदल' के नाम से रीमेक बनाए गए. वहीं ‘कैरी ऑन जट्टा' के बाद गिप्पी ग्रेवाल ने कैरी ऑन जट्टा 2, कैरी ऑन जट्टा 3 और कैरी ऑन जट्टा 4 में भी काम किया है.
कैरी ऑन जट्टा के 8 गानों का जलवा
कैरी ऑन जट्टा फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर जतिंदर शाह थे. एल्बम में टाइटल ट्रैक ‘कैरी ऑन जट्टा', ‘सदा ही फंडा', ‘मैं मर जावां', ‘रोला पै गया', ‘नी स्वीटी', ‘तेरा नाम' और अन्य गाने शामिल थे. ये गाने आज भी पार्टियों और सोशल मीडिया पर सुने जाते हैं.
ये भी पढे़ं- कुमार सानू के 11 हिट गानों वाली फिल्म, बनी अब तक की सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम, कहा- वह किसी चमत्कार से कम नहीं था
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं