विज्ञापन

जांच से सच्चाई सामने आएगी... प्लेन क्रैश की कोशिश मामले में फ्लाईदुबई के CEO का बयान

फ्लाईदुबई के CEO ने बताया कि इजरायल में एयरलाइंस को अगले आदेश तक सर्विस देने से रोक दिया गया है. एयरलाइंस की तरफ से कहा गया है कि सभी यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए उनके कर्मचारी 24 घंटे काम कर रहे हैं.

जांच से सच्चाई सामने आएगी... प्लेन क्रैश की कोशिश मामले में फ्लाईदुबई के CEO का बयान
फ्लाईदुबई ने अपने कर्मचारियों की बहुत प्रशंसा की है.
  • फ्लाईदुबई की फ़्लाइट FZ 1073 को सुरक्षा घटना के बाद सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ा गया था
  • सभी 172 यात्री और क्रू सुरक्षित हैं, और मेडिकल मंजूरी मिलने के बाद कैप्टन UAE लौट चुके हैं
  • फ्लाईदुबई के सीईओ ने पायलटों और केबिन क्रू की प्रोफेशनलिज़्म और लगन की खुलकर तारीफ की है

फ्लाईदुबई प्लेन क्रैश मामले में अब एयरलाइंस का बयान आया है. सीईओ ने बयान जारी कर अपने पायलटों की तारीफ ीक है. साथ ही क्रू मेंबर्स की भी तारीफ की है. फ्लाईदुबई के सीईओ गैथ अल गैथ ने आज कहा कि 30 सितंबर को, दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की फ़्लाइट FZ 1073 को फ़्लाइट डेक में सुरक्षा से जुड़ी एक घटना के बाद सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ दिया गया था. 

अपने कर्मचारियों की तारीफ की

गैथ अल गैथ ने आगे कहा, 'मुझे यह बताते हुए राहत मिल रही है कि फ़्लाइट में सवार सभी 172 यात्री और क्रू सुरक्षित हैं और उनकी देखभाल की जा रही है. इसमें हमारे कैप्टन भी शामिल हैं, जो मेडिकल मंजूरी मिलने के बाद अब UAE लौट आए हैं. हम प्रभावित सभी लोगों को जरूरी मदद देना जारी रखेंगे. मैं हमारे कैप्टन और उन पायलटों की प्रोफेशनलिज़्म और लगन की तारीफ करना चाहता हूं, जिन्होंने विमान को सुरक्षित किया और उसे सही-सलामत उतारा, साथ ही केबिन क्रू की भी तारीफ करता हूं. मैं फ़्लाइट में सवार उन यात्रियों का भी बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुश्किल हालात में हमारे क्रू की मदद की.'

को-पायलट को लेकर क्या बात की

सीईओ ने इसके बाद कहा, 'फ्लाईदुबई की ओर से, मैं सऊदी अरब के अधिकारियों का उनके तुरंत और प्रोफेशनल तरीके से की गई कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं. मैं UAE के अधिकारियों और संबंधित लोगों का भी धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हमारे ग्राहकों और क्रू को घर वापस लाने में मदद की. अधिकारियों के अनुरोध पर, हमने अगली सूचना तक तेल अवीव के लिए अपनी सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी हैं. हमारी टीमें परेशान यात्रियों की मदद करने और उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं. मुझे पता है कि इस बारे में कई सवाल हैं कि FZ 1073 में आखिर हुआ क्या था? संबंधित अधिकारियों की देखरेख में और फ्लाईदुबई के पूरे सहयोग से एक पूरी आधिकारिक जांच चल रही है. यह जरूरी है कि हम इस प्रक्रिया से सच्चाई सामने आने दें. हम आभारी हैं कि FZ 1073 में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं, और हम अपने ग्राहकों, अपने लोगों और अपने इंडस्ट्री पार्टनर्स के लगातार मिल रहे सहयोग की सराहना करते हैं. सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और हमेशा रहेगी.'

यह भी पढ़ें-

फ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार की मदद करने वाले प्लंबर के अमेरिकी राजदूत हुए मुरीद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FLYdUBAI, Flydubai Aircraft, Flydubai Aircraft Hijack, Flydubai Co-Pilot Extremist, Smit Machchar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com