विज्ञापन

शॉट या गलती? वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर मचा बवाल, गुस्से में दिखे अभिषेक शर्मा, रिएक्शन कैमरे में कैद, Video

एशियन गेम्स के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाए और केवल 15 रन बनाकर आउट हुए. भारत को वैभव के रूप में पहला झटका लगा है.

शॉट या गलती?  वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर मचा बवाल, गुस्से में दिखे अभिषेक शर्मा, रिएक्शन कैमरे में कैद, Video
वैभन सूर्यवंशी 15 रन बनाकर आउट

एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवशी 9 गेंद पर 15 रन बनाने के बाद सैम अयुब की गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच कर लिए गए. आउट होने से पहले वैभव ने धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया था. वैभव ने  मसूद के खिलाफ दो छक्के लगाए थे, ऐसा लगा कि 15 साल के वैभव आजके मैच में अपनी पारी को लंबा ले जाने में सफल रहेंगे लेकिन वैभव की तूफानी पारी का अंत सैम अयूब ने लिया. 

अभिषेक शर्मा हुए वैभव पर गुस्सा

भारत की पारी के तीसरे ओवर में अयूब की ऑफ ब्रेक गेंद को स्वीप करने की कोशिश वैभव ने की, गेंद ने पिच पर टप्पा खाने के बाद बाउंस और टर्न लिया, जिससे वैभव अपने बल्ले का कनेक्शन गेंद से अच्छी तरह से नहीं करा पाए गेंद बल्ले पर लगकर विकेटकीपर के पास गई. गेंद पहले कीपर के शरीर पर लगी, फिर दूसरे प्रयास में विकेटकीपर ने कैच पकड़कर 15 साल के वैभव की पारी का अंत कर दिया.  जब वैभव आउट हुए तो अभिषेक अपने साथी खिलाड़ी से नाराज नजर आए. अभिषेक ने वैभव को कुछ कहा भी, अपने सीनियर की बात को सुनकर वैभव बूझे मन से पवेलियन की ओर से चल दिए. वैभव के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी. 

इस रोमांचक मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पाकिस्तानी कप्तान फरहान से हाथ नहीं मिलाया है. यानी इस बार भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान के साथ नो हैंडशेक पॉलिसी जारी रखी है

भारत की प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सईम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफयान मुकीम
सैम अयूब

यह भी पढ़ें | श्रेयस अय्यर ने पाक कप्तान से नहीं मिलाया हाथ, एशियन गेम्स फाइनल में भी जारी रहा 'नो हैंडशेक' पॉलिसी

यह भी पढ़ें | क्रिस गेल का 175 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा, नंबर 1 पर प्रिटोरियस, T20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Asian Games 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com