विज्ञापन

ओमान में बैन था स्मित मच्छार पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम, Fly करने पर थी रोक; फिर भी Flydubai ने दी नौकरी

अल-हमामी वही को-पायलट है, जिसने भारतीय पायलट मच्छार पर हमला किया था. सीएनएन के मुताबिक, फ्लाइट के सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद उसे यूएई ट्रांसफर किया गया है. वहां उसके खिलाफ आतंकवाद संबंधी जांच हो रही है.

ओमान में बैन था स्मित मच्छार पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम, Fly करने पर थी रोक; फिर भी Flydubai ने दी नौकरी
फ्लाईदुबई के को-पायलट की पहचान हमाम अलहमामी के तौर पर की गई है.
  • स्मित मच्छार पर हमला करने वाला को-पायलट हमम अलहममी ओमान का निवासी है, जो कट्टरपंथी विचारों से प्रभावित था
  • अलहममी का जन्म संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था, लेकिन उसके पिता ओमानी और मां सीरियाई मूल की हैं
  • ओमान एयरलाइन ने अलहममी को कट्टरपंथी सामग्री मिलने के बाद उड़ान भरने से रोक दिया था

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हमला करने वाला को-पायलट ओमान का रहने वाला है. उसके विचार इतने कट्टरपंथी थे कि उसके खुद के देश ने उसे उड़ान भरने से रोक दिया था. वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक,हमलावर को-पायलट की पहचान हमाम अलहममी के तौर पर हुई है. लेकिन वह पैदा संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हुआ था. उसके पिता ओमानी और मां सीरियाई मूल के नागरिक हैं.

ओमान एयरलाइन ने लगाई थी उड़ान पर रोक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलहममी का ज्यादतर समय ओमान के बाहर, खासकर सीरिया में बीता है, वहीं पर वह कथित तौर पर उग्रवादी विचारों से प्रभावित हुआ. रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि साल 2024 में जब अलहममी ओमान एयर के लिए को-पायलट ट्रेनी के तौर पर काम कर रहा था, तब उसके पास कट्टरपंथी सामग्री मिली थी. जिसके बाद उसे एयरलाइन के लिए एडमिनिस्ट्रेटिव भूमिका में काम जारी रखने की इजाजत तो मिली लेकन उड़ान भरने से रोक दिया गया था.

ओमान की नेशनल एयरलाइन से हटाया गया था अलहमामी

सीएनएन की रिपोर्ट में कहा गया है कि अलहमामी को पिछले साल ओमान की नेशनल एयरलाइन से हटाया था. उन्होंने उसके कथित कट्टरपंथी विचारों को लेकर चिंता जताई थी. हालांकि बाद में उसे एयरलाइन के भीतर दूसरी जिम्मेदारी दे दी थी. लेकिन उसे उड़ान भरने की इजाजत नहीं थी.

ओमान ने हटाया, फिर भी फ्लाईदुबई ने नौकरी पर रखा

इस रोक के बावजूद भी दुबई की एयरलाइन फ्लाईदुबई ने अलहममी को नौकरी पर रखा और उसे UAE और इजरायल को जोड़ने वाले संवेदनशील रूट पर उड़ान भरने की इजाजत दे दी.CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, उसने फ्लाईदुबई के लिए सिर्फ 8 महीने काम किया था. रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया है कि अल-हमामी फ्लाईदुबई के विमान को इजयाल में क्रैश करना चाहता था.

अल-हमामी के खिलाफ चल रही आतंकवाद संबंधी जांच

अल-हमामी वही पायलट है, जिसने भारतीय पायलट मच्छार पर हमला किया था. सीएनएन के मुताबिक, फ्लाइट के सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद उसे यूएई ट्रांसफर किया गया है. वहां उसके खिलाफ आतंकवाद संबंधी जांच हो रही है. जांच एजेंसियां उसके संभावित मकसद और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की भी पड़ताल कर रही हैं. इजरायल के चैनल 12 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जांचकर्ताओं को ऐसे संकेत मिले हैं कि अल-हमामी कथित तौर पर 'अल-कायदा की विचारधारा' से प्रभावित था. उसने कुछ धार्मिक व्यक्तियों से मुलाकातें भी की थीं, जिन्हें जांच एजेंसियां उसके कथित कट्टरपंथ की प्रक्रिया का हिस्सा मान रही हैं.

ये Video भी देखें:| चुनाव आयोग के खिलाफ CJP का 2 अक्टूबर से प्रदर्शन, दीपके ने रखी क्या डिमांड्स?/TOP NEWS

ये भी पढ़ें-कौन है Flydubai फ्लाइट में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाला हमाम अलहमामी; सीरिया में रहा, कट्टरपंथी सोच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Flydubai Aircraft Hijack, Flydubai Captain, Smit Macchar, Omani Co-pilot, Flydubai Flight Attacker
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com