विज्ञापन

कौन हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा के पति और प्रमोद तिवारी के दामाद अंबिका मिश्रा? राजनीति से रहते हैं दूर

अंबिका मिश्रा और आराधना मिश्रा के दो बच्चे हैं, राघव और नंदजा. कभी-कभी दोनों बच्चे रैली के दौरान भी देखे जाते हैं.

कौन हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा के पति और प्रमोद तिवारी के दामाद अंबिका मिश्रा? राजनीति से रहते हैं दूर
  • कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की रामपुर खास सीट से विधायक आराधना मिश्रा को नई प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है
  • आराधना मिश्रा के पिता प्रमोद तिवारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं
  • आराधना के पति अंबिका मिश्रा एक सफल बिजनेस ग्रुप के CEO और कॉलेज चेयरमैन हैं
लखनऊ:

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के एक बड़े राजनीतिक घराने से आने वाली आराधना मिश्रा 'मोना' को नई प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. वो पिछली कई बार से रामपुर खास सीट से विधायक रही हैं. उनके पिता प्रमोद तिवारी भी कांग्रेस के बड़े नेता हैं और फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं. हालांकि इस बड़े राजनीतिक घराने में एक नाम ऐसा भी है जो सुर्खियों में तो नहीं रहता, लेकिन इस परिवार के लिए खास मायने रखता है, और वो हैं आराधना मिश्रा के पति अंबिका मिश्रा.

अंबिका मिश्रा लखनऊ के फेमस इंजीनियरिंग कॉलेज, अंबालिका इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के चेयरमैन हैं. उनके पास बिजनेस की दुनिया में 27 साल का अनुभव है. उन्होंने कंस्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर लीज़िंग और एजुकेशन जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले एक सफल बिज़नेस ग्रुप के CEO के तौर पर काम किया है.

कॉलेज की वेबसाइट पर अंबिका मिश्रा के बारे में लिखा है कि वो संस्थान के अंदरूनी और बाहरी पार्टनर्स के बीच बातचीत का मुख्य केंद्र हैं और सभी अहम स्टेकहोल्डर्स के बीच बेहतर बातचीत सुनिश्चित करते हैं. वह सीनियर लेवल पर ग्राहकों के साथ अहम रिश्तों को भी संभालते हैं और उनका नेतृत्व करते हैं. वह मैनेजमेंट की देखरेख करने और बिजनेस के लिए रणनीतिक प्लान बनाने के साथ-साथ टेक्निकल और प्रैक्टिकल लर्निंग के लिए डेवलपमेंट प्लान तैयार करते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि अंबिका मिश्रा और आराधना मिश्रा के दो बच्चे हैं, राघव और नंदजा. कभी-कभी दोनों बच्चे रैली के दौरान भी देखे जाते हैं.

आराधना मिश्रा के पास राजनीति में दो दशकों का अनुभव है. उनके पिता प्रमोद तिवारी 9 बार विधायक रहे हैं. प्रतापगढ़ जिले की इस सीट पर तिवारी परिवार का 5 दशकों से प्रभाव है. प्रमोद तिवारी पहली बार 1980 में यहां से विधायक बने थे. रामपुर खास सीट पर अपने पहले ही चुनाव में आराधना मिश्रा ने 67,679 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी.

इसके बाद 2017 और 2022 में वह लगातार इसी सीट से विधायक चुनी गईं. 2017 में उन्होंने 17,066 वोटों से जीत हासिल की. 2022 में उन्होंने बीजेपी के नागेश प्रताप सिंह को 14,741 वोटों से हराया.

इसे भी पढ़ें: कौन हैं आराधना मिश्रा, जिन्हें कांग्रेस ने दी UP की कमान... पार्टी ने एक तीर से दो निशाने कैसे लगाए

इसे भी पढ़ें: Exclusive: अखिलेश की तारीफ, राहुल को सलाह... NDTV से बोले बृज भूषण सिंह- अभी मैं रिटायर नहीं हुआ हूं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Congress President, Aradhana Mishra Mona, Aradhana Mishra New UP Congress President, Pramod Tiwari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com