विज्ञापन

सुसाइड केस के बाद IIT बॉम्बे में सीलिंग फैन हटाने की तैयारी, मंगाई गई वॉल-माउंटेड पंखों की पहली खेप

आईआईटी बॉम्बे ने हॉस्टल के कमरों से सीलिंग फैन हटाकर वॉल-माउंटेड पंखे लगाने शुरू कर दिए हैं. बीटेक छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद यह फैसला चर्चा में है.

सुसाइड केस के बाद IIT बॉम्बे में सीलिंग फैन हटाने की तैयारी, मंगाई गई वॉल-माउंटेड पंखों की पहली खेप
IIT बॉम्बे में सुसाइड केस के बाद हटेंगे सीलिंग फैन (Photo: NDTV)
  • IIT बॉम्बे हॉस्टल में सीलिंग फैन हटाकर दीवार पर लगने वाले पंखे लगाए जाएंगे.
  • नए वॉल-माउंटेड पंखों की पहली खेप कैंपस में पहुंच गई है.
  • बीटेक सेकंड ईयर के छात्र साहिल वाकोडे की सुसाइड से मौत के बाद यह फैसला चर्चा में है.
मुंबई:

आईआईटी बॉम्बे ने छात्रों के हॉस्टल के कमरों में लगे सीलिंग फैन को हटाकर वॉल-माउंटेड दीवार पर लगने वाले पंखे लगाने की शुरुआत कर दी है. नए पंखों की पहली खेप कैंपस में पहुंच चुकी है. इसे रेनोवेशन का हिस्सा बताया जा रहा है लेकिन आत्महत्या पर गरमाए माहौल के बीच तस्वीर सुर्खियां बटोर रही हैं. 18 सितंबर को बीटेक सेकंड ईयर के 20 साल के छात्र साहिल वाकोडे के हॉस्टल के कमरे में सीलिंग फैन से लटके पाए जाने के बाद यह फैसला चर्चा में आया है. बताया जा रहा है कि सीलिंग फैन को बदलने को लेकर पिछले करीब दो महीने से चर्चा चल रही थी और हाल ही में इसे मंजूरी दी गई है.

वॉल-माउंटेड पंखों की पहली खेप कैंपस में पहुंच गई है और जल्द ही इन्हें लगाने का काम शुरू होने की संभावना है.

यह जानकारी छात्रों के जरिए मिली है. खबर छपने तक प्रशासन ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है और न ही इससे इनकार किया है. कैंपस के अंदर के वीडियो/तस्वीरें जुटाने की कोशिश की जा रही है.

IIT बॉम्बे में छात्रों की आत्महत्या के मामले से जुड़े विवाद के केंद्र में प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला हैं. उन्हें संस्थान में 'डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर' के पद से हटा दिया गया है. डूला करीब एक दशक से इस प्रतिष्ठित संस्थान से जुड़े हुए हैं. वे IIT बॉम्बे के डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग (DESE) में हैं.

ये भी पढ़ें: IIT बॉम्बे के डायरेक्टर ने नहीं दिया इस्तीफा, संस्थान ने तमाम खबरों को किया खारिज

प्रोफेसर डूला का नाम कैसे आया?

18 सितंबर, 2026 को IIT बॉम्बे के 20 साल के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद प्रोफेसर डूला चर्चा में आए. IIT बॉम्बे के मुताबिक, मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान वाकोडे कथित तौर पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पाए गए थे और उन्होंने जवाब पाने के लिए प्रश्न-पत्र को एक AI प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया था.

(Input- Padmesh Pawar)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Bomaby, IIT Bombay Suicide Case, Mumbai, Sucide In Hostel, Wall Fan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com