विज्ञापन

'अगर बेटी दोषी, तो वही सजा मिले जो केतन के साथ हुआ', NDTV से बोले- सिया के पिता प्रवीण गोयल

पुणे पुलिस केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया गोयल और चेतन चौधरी के खिलाफ सबूत जुटा रही है. सिया को उनके घर और साजिश स्थल पर ले जाया गया. सिया के पिता प्रवीण गोयल ने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए.

'अगर बेटी दोषी, तो वही सजा मिले जो केतन के साथ हुआ', NDTV से बोले- सिया के पिता प्रवीण गोयल
लोहागढ़ किले में हुई थी केतन अग्रवाल की हत्‍या

केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुणे पुलिस सिया गोयल और चेतन चौधरी के खिलाफ सबूत जुटाने में लगी हुई है. सिया गोयल को पुणे के उस स्थान पर ले गई, जहां उसने और चेतन चौधरी ने कथित तौर पर यह साजिश रची थी. सिया को पुलिस उनके घर लीनाकुंज भी पहुंची. इस बीच सिया के पिता प्रवीण गोयल ने NDTV से खास बातचीत में कहा कि इस मामले में जो कोई भी गुनहगाहर है, उसे सख्‍त से सख्‍त सजा मिलनी चाहिए. अगर सिया दोषी हैं, तो उसे भी सजा मिलनी चाहिए.    

फिर सिया को भी मिले वही सजा

प्रवीण गोयल ने कहा, 'पुलिस अपना काम सही से कर रही है. हम पुलिस की कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्‍ट हैं. मैं भगवान से यही दुआ करूंगा कि उन्‍हें जल्‍द से जल्‍द केतन अग्रवाल के कातिलों का पता चल जाए. अगर सिया इस मामले में दोषी करार हो जाती है, तो उसके लिए भी वही सजा होनी चाहिए जो केतन के साथ हुआ है. दोषी कोई भी हो, फिर चाहे वो मेरी बेटी ही क्‍यों न हो, उसे सजा मिलनी चाहिए. 

पुणे पुलिस गुरुवार को सिया गोयल को उनके घर लीनाकुंज में लेकर आई, जहां पुलिस ने छानबीन की. पुलिस लगभग 25 मिनट तक सिया के घर में छानबीन करती रही, इसके बाद वहां से सिया को लेकर निकल गई. इस बीच प्रवीण गोयल ने एनडीटीवी को बताया, विपुल सर सिया के केस को लड़ रहे हैं.  

Latest and Breaking News on NDTV

सिया के घर से पुलिस ने क्‍या बरामद किया? 

पुणे पुलिस गुरुवार सुबह सिया गोयल को पुणे के उस स्थान पर ले गई, जहां उसने और चेतन चौधरी ने कथित तौर पर यह साजिश रची थी कि रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल को लोहागढ़ किले की पहाड़ी से नीचे कैसे धक्का देना है. पुलिस ने पुणे के मार्केट यार्ड इलाके में स्थित सिया गोयल के घर की तलाशी के दौरान वे कपड़े भी बरामद किए हैं, जिन्हें उसने 18 जून को घटना वाले दिन कथित तौर पर पहना था. सिया गोयल (20) और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी (22) पर आरोप है कि उन्होंने 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले की पहाड़ी से केतन अग्रवाल (25) को धक्का देकर उसकी हत्या कर दी.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें:- सिया ने केतन को धक्का देने के लिए इस पहाड़ी पर की थी प्रैक्टिस, बॉयफ्रेंड चेतन ने भी दिया था साथ!

लोहागढ़ किले में हुई थी केतन अग्रवाल की हत्‍या

केतन अग्रवाल और सिया गोयल की शादी इसी वर्ष नवंबर में होने वाली थी. कथित हत्या के बाद पुलिस ने सिया और चेतन को गिरफ्तार कर लिया. दोनों तीन जुलाई तक पुलिस हिरासत में हैं. पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, 'जांच में सामने आया है कि सिया और चेतन ने लुल्लानगर स्थित एक क्लब के पास खुले स्थान पर यह साजिश रची थी कि केतन को लोहागढ़ किले की पहाड़ी से कैसे धक्का देना है. इसी सिलसिले में आज सिया को उस स्थान पर ले जाया गया.' इससे पहले पुलिस बुधवार को सह-आरोपी चेतन चौधरी को भी घटनास्थल पर लेकर गई थी, जहां अपराध के घटनाक्रम को समझने के लिए क्राइन सीन को रिक्रिएट किया.

ये भी पढ़ें:- केतन हत्याकांड पुणे: मेरे अतीत में कुछ ऐसा हुआ... डॉ. मुस्कान सोनी ने बताया क्यों लिखा था #IHateMen? अब मांगी माफी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Siya Goyal, Ketan Agarwal, Pune Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com