विज्ञापन

केतन अग्रवाल हत्याकांड: मंगेतर को मारने वाली सिया गोयल को झटका, पुणे में पिता का लाखों का सामान जब्त, FDA का बड़ा ऐक्शन

सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी (22) पर आरोप है कि उन्होंने 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले की पहाड़ी चढ़ाई के दौरान सिया के मंगेतर केतन अग्रवाल (25) को खाई में धक्का दे दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

केतन अग्रवाल हत्याकांड: मंगेतर को मारने वाली सिया गोयल को झटका, पुणे में पिता का लाखों का सामान जब्त, FDA का बड़ा ऐक्शन
दुकान का कामकाज तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश.
  • दुकान को कथित नियमों के उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी
  • दुकान का कामकाज तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश
  • पुणे शहर के मध्य में स्थित 'मार्केट यार्ड' इलाके में है दुकान

पुणे: केतन अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी सिया गोयल के पिता से जुड़ी कंपनी बी. जी. गोयल एंड कंपनी पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने बड़ी कार्रवाई की है. पुणे के मार्केट यार्ड, गुलटेकड़ी स्थित कंपनी परिसर में की गई जांच के दौरान हल्दी पाउडर (संत ब्रांड और साधु ब्रांड), तिल और सोयाबीन चंक्स के नमूने लिए गए.

जांच के दौरान 4,172 किलोग्राम खाद्य सामग्री, जिसकी अनुमानित कीमत 8,14,630 रुपये है, को लेबलिंग में अनियमितता और मिलावट की आशंका के आधार पर जब्त कर लिया गया. एफडीए ने इन उत्पादों के चार नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं. अंतिम कार्रवाई जांच रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी.

कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में मचा हड़कंप

एफडीए अधिकारियों के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया कि कंपनी ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक प्रावधानों का पालन नहीं किया था. साथ ही, खाद्य लाइसेंस में जरूरी संशोधन भी नहीं कराया गया था. इन अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए एफडीए ने कंपनी को अगले आदेश तक कारोबार बंद रखने का नोटिस जारी किया है. इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. 

स‍िया गोयल और उसके प्रेमी ने केतन को द‍िया था धक्‍का

सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी (22) पर आरोप है कि उन्होंने 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले की पहाड़ी चढ़ाई के दौरान सिया के मंगेतर केतन अग्रवाल (25) को खाई में धक्का दे दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

 यह भी पढ़ें- अगले महीने रक्षाबंधन, बहन को क्या कहूंगी... केतन की मां की पीएम मोदी को भावुक चिट्ठी, लगाई इंसाफ की गुहार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ketan Agrawal Murder, Siya Goyal, Pune Murder, Pune News, Siya Goyal And Ketan Agarwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com