विज्ञापन

हनी सिंह ने महाराष्ट्र साइबर सेल से मांगी माफी, कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल पर मानी गलती: सूत्र

सूत्रों के अनुसार रैपर यो यो हनी सिंह ने गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में अपने कार्यक्रमों में ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करने का भरोसा दिया.

हनी सिंह ने महाराष्ट्र साइबर सेल से मांगी माफी, कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल पर मानी गलती: सूत्र
हनी सिंह ने गलती गलती माँ ली है.

रैपर यो यो हनी सिंह आखिरकार महाराष्ट्र साइबर सेल के चौथे समन पर पूछताछ के लिए पहुंचे. अधिकारियों के अनुसार उन्होंने साइबर सेल कार्यालय में अपना बयान दर्ज कराया. पूछताछ की पूरी प्रक्रिया करीब दो घंटे तक चली, जिसके दौरान उनसे विवादित शब्दों और कार्यक्रमों में इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर सवाल पूछे गए.

पूछताछ में गलती स्वीकार करने की जानकारी

महाराष्ट्र साइबर सेल के सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर अपनी गलती स्वीकार की. सूत्रों का कहना है कि उन्होंने इस मामले में माफी भी मांगी और आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा नहीं बनने देंगे. उन्होंने कहा कि आगे होने वाले कॉन्सर्ट और सार्वजनिक कार्यक्रमों में आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग से बचेंगे.

भावनाएं आहत करना नहीं था मकसद

सूत्रों के अनुसार हनी सिंह ने पूछताछ के दौरान यह भी स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. उन्होंने माना कि कुछ शब्दों को लेकर लोगों की आपत्ति सामने आई और इसी वजह से उन्होंने खेद व्यक्त किया. सूत्रों ने यह भी बताया कि इससे पहले भी वह अपने कुछ बयानों और विवादों को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी जता चुके हैं.

पहले तीन समन पर नहीं हो सके थे पेश

एक अधिकारी के मुताबिक हनी सिंह ने पहले जारी किए गए तीन समन पर उपस्थित न हो पाने की वजह पहले से तय कार्यक्रमों और व्यस्त शेड्यूल को बताया. चौथे समन के बाद वह दोपहर करीब तीन बजे साइबर सेल कार्यालय पहुंचे और शाम लगभग 5:15 बजे पूछताछ पूरी होने के बाद वहां से रवाना हुए.

यह भी पढ़ें- 

हनी सिंह पर साइबर सेल का शिकंजा, महाराष्ट्र साइबर ने की 2 घंटे से ज्यादा पूछताछ, 3 बार समन के बाद हुए थे पेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yo Yo Honey Singh, Maharashtra Cyber Cell, Mumbai News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com