विज्ञापन

पाकिस्तानी शो के बैन के बीच एक साथ दिखे हनी सिंह और आतिफ असलम, वायरल हुआ डांस वीडियो

हनी सिंह और आतिफ असलम दुबई में अबिदा चौधरी और बिलाल आसिफ की शादी में शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम को होस्ट करने वाले सादिक सलीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों सिंगर्स की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं.

पाकिस्तानी शो के बैन के बीच एक साथ दिखे हनी सिंह और आतिफ असलम, वायरल हुआ डांस वीडियो
पाकिस्तानी शो के बैन के बीच एक साथ दिखे हनी सिंह और आतिफ असलम
NDTV

भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही राजनीतिक तनाव बना हुआ हो, लेकिन संगीत की दुनिया में कलाकारों की दोस्ती की अपनी अलग जगह है. इसकी एक झलक दुबई में देखने को मिली, जहां भारतीय रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह और पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम एक शादी में साथ नजर आए. दोनों ने यहां पाकिस्तानी सिंगर अबरार-उल-हक के गानों पर जमकर डांस किया. इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. खास बात यह है कि दोनों की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब भारत में पाकिस्तानी मनोरंजन कंटेंट पर रोक लगाने की मांग तेज हो रही है.

दुबई की शादी में हनी सिंह और आतिफ ने जमाया रंग

दरअसल, हनी सिंह और आतिफ असलम दुबई में अबिदा चौधरी और बिलाल आसिफ की शादी में शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम को होस्ट करने वाले सादिक सलीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों सिंगर्स की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं. वीडियो में हनी सिंह और आतिफ असलम अबरार-उल-हक के गानों पर मस्ती करते और डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

सादिक ने दोनों की तारीफ करते हुए लिखा कि हनी सिंह जब वहां पहुंचे तो उनका अंदाज काफी शानदार था. वह हमेशा की तरह स्टाइलिश और जोश से भरे नजर आए. वहीं, आतिफ असलम अपने शांत और सादगी भरे अंदाज में दिखाई दिए. सादिक ने यह भी बताया कि आतिफ अपने कॉन्सर्ट की रिहर्सल के बाद सीधे शादी में पहुंचे थे. उन्होंने अपना वादा निभाया और कार्यक्रम में शामिल हुए.

पाकिस्तानी सीरीज पर रोक लगाने की मांग के बीच वायरल हुआ वीडियो

हनी सिंह और आतिफ असलम का यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब पाकिस्तानी कंटेंट को लेकर भारत में नई बहस छिड़ी हुई है. दरअसल, पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' को लेकर विवाद चल रहा है. इस सीरीज में फवाद खान और माहिरा खान जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं.

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नेटफ्लिक्स पर इस सीरीज की रिलीज रोकने की मांग की है. संगठन का कहना है कि भारत में पाकिस्तानी मनोरंजन कंटेंट को जगह नहीं मिलनी चाहिए.

होस्ट ने भी विवाद पर किया इशारा

सादिक सलीम ने अपनी पोस्ट में इस विवाद पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि एक तरफ पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज को रोकने के लिए शिकायत की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ दुबई में लोग संगीत, दोस्ती और खुशियों का जश्न मना रहे हैं. उन्होंने अपनी बात के आखिर में लिखा कि ऐसा सिर्फ दुबई में ही हो सकता है.

यह भी पढ़ें | Yo Yo Honey Singh इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए छोड़ने को थे 562 गर्लफ्रेंड्स, खुद किया था चौंकाने वाला दावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yo Yo Honey Singh, Atif Aslam, Honey Singh, Yo Yo Honey Singh Concert, Yo Yo Honey Singh Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com