मुंबई के बांद्रा वेस्ट में तेज रफ्तार इनोवा कार ने 8 साल के बच्चे की जान ले ली. हादसे के बाद महिला ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. ड्राइवर की पहचान मेघना रावल के तौर पर हुई है, जो पेशे से जिम ट्रेनर हैं और अभी पुलिस की हिरासत में हैं.
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अंश रविंद्र गुप्ता (8) के रूप में हुई है. घटना 30 अगस्त को दोपहर करीब 2:15 से 2:30 बजे के बीच जॉन बैपटिस्ट रोड पर जीजामाता गार्डन के सामने हुई.
दर्ज FIR के अनुसार, आरोपी मेघा रावल उसी इलाके की रहने वाली हैं. रविवार दोपहल वह अपनी इनोवा क्रिस्टा कार को लापरवाही से चला रही थीं. इस दौरान वह मोबाइल पर भी बात कर रही थी. इसी दौरान सड़क पार कर रहे अंश को टक्कर मार दी और कार उसके ऊपर से गुजर गई.
गंभीर रूप से घायल अंश को तुरंत होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बांद्रा पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105, 281, 125 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं