विज्ञापन

जमुई: आरोपी हरेराम यादव को कोर्ट में पेशी के दौरान वकील ने जड़ा थप्पड़, नंदन का पिता मर्डर केस में अरेस्‍ट

जमुई के मड़वा छेड़छाड़ मामले के आरोपी हरेराम यादव को कोर्ट परिसर में वकील ने थप्पड़ जड़ दिया. उधर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार मुख्य आरोपी नंदन यादव के पिता गनौरी यादव को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जो 23 साल पुराने डबल मर्डर मामले में फरार चल रहा था.

जमुई: आरोपी हरेराम यादव को कोर्ट में पेशी के दौरान वकील ने जड़ा थप्पड़, नंदन का पिता मर्डर केस में अरेस्‍ट
jamui madwa molestation case accused hareram yadav slapped in court
  • बिहार में 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव को कोर्ट में वकील ने थप्पड़ मारा
  • आरोपी हरेराम यादव को अन्य वकीलों ने भी पीटने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला
  • मुख्य आरोपी नंदन यादव के पिता गनौरी यादव का 23 साल पुराना डबल मर्डर केस में आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है

बिहार के जमुई जिले के मड़वा गांव में 10वीं की छात्रा से हुई छेड़छाड़ के मामले में आरोपी हरेराम यादव को पेशी के दौरान कोर्ट में एक वकील ने थप्पड़ जड़ दिया. उधर, पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी नंदन यादव के पिता गनौरी यादव का 23 साल पुराना आपराधिक मामला सामने आया है.

जानकारी के अनुसार, कोर्ट में पेशी के दौरान हरेराम यादव को वकील आकाश पांडे ने थप्पड़ जड़ा. इसके बाद अन्य वकीलों ने भी उससे मारपीट करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस आरोपी को सुरक्षित निकाल कर ले गई.

दूसरी ओर, पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार मुख्य आरोपी नंदन यादव के पिता गनौरी यादव का 23 साल पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है. पुलिस के अनुसार, गनौरी यादव वर्ष 2003 में प्रतापपुर गांव में हुए दो सगे भाइयों के हत्याकांड में नामजद आरोपी था और घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था. पुलिस ने उसे प्रतापपुर गांव से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस के अनुसार, 3 अप्रैल 2003 को टाउन थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में ठेकेदारी के विवाद को लेकर डीपी यादव और पुणे यादव की हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद मृतकों की मां संसारी देवी ने टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें गनौरी यादव को आरोपी बनाया गया था. तब से वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था.

गौरतलब है कि 19 सितंबर को मड़वा गांव में 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव की तलाश शुरू की थी. 22 सितंबर को प्रतापपुर नदी घाट के पास हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद नंदन को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद जब पुलिस ने गहराई से जांच की, तो उसके पिता गनौरी के खिलाफ दर्ज 2003 के इस डबल मर्डर केस की जानकारी सामने आई.

पुलिस के अनुसार, नंदन से पूछताछ में मिली जानकारी और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच के आधार पर गनौरी की गिरफ्तारी संभव हो सकी है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.  

जमुई का मड़वा पहाड़ बना मनचलों का अड्डा! लड़कियों से छेड़छाड़ से लेकर गैंगरेप तक, अब जागी पुलिस


पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jamui, Bihar, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com